फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MDA did not approve the map even in four months

Meerut News: चार माह में भी एमडीए ने स्वीकृत नहीं किया नक्शा

Fri, 06 Jan 2023 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
MDA did not approve the map even in four months
चार माह में भी एमडीए ने स्वीकृत नहीं किया नक्शा
विज्ञापन

मेरठ। एमडीए ने बृहस्पतिवार को मानचित्र समाधान दिवस लगाया। इसमें आई 11 शिकायतों में अधिकांश कई माह गुजरने के बाद भी नक्शा स्वीकृत नहीं होने की रहीं। वहीं, शमन के 45 मामलों में से 21 का मौके पर निदान हुआ। जिससे एमडीए के खजाने में करीब 40 लाख रुपये जमा हुए।

एमडीए में मानचित्र समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने भी शिकायतें सुनीं। बड़ौत की बरखा ने बताया कि चार माह से आवेदन किया है मगर उनका मानचित्र स्वीकृत नहीं किया गया है। संजय बंसल ने शिकायत करते हुए बताया कि नगर निगम व तहसील से एनओसी नहीं मिलने की वजह से नक्शा पास नहीं हो रहा है। मवाना रोड की महिला की शिकायत है कि एमडीए अब नक्शा स्वीकृत करने के लिए एनएचएआई की एनओसी मांग रहा है। एमडीए के टाउन प्लानर विजय कुमार ने बताया कि समाधान दिवस पर आई 11 शिकायतों में से सात का निदान कर दिया गया है। शमन के 45 मामले आए, जिनमें से 21 का मौके पर निदान हुआ है। जिससे एमडीए का शमन शुल्क के रूप में करीब 40 लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed