{"_id":"66b2aeaff113edf22d073804","slug":"mda-demolished-illegal-construction-on-62-bigha-land-meerut-news-c-29-1-mng1001-127550-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एमडीए ने 62 बीघा जमीन पर ध्वस्त कराया अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एमडीए ने 62 बीघा जमीन पर ध्वस्त कराया अवैध निर्माण
Wed, 07 Aug 2024 04:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने जोन तीन के पांच स्थानों पर लगभग 62 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में निर्माण को ध्वस्त कराया। सचिव आदित्य प्रजापति ने बताया कि नोटिस जारी किए गए थे।
जेई भरतपाल ने बताया कि मंगलवार को बचन सिंह कॉलोनी से नसीरपुर जाने वाली सड़क पर इश्तेकर की ओर से लगभग 12 बीघा जमीन पर निर्माण किया जा रहा था। विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्माण को नहीं हटाया गया। इसके अलावा महराज, कल्लू व इदरीश की ओर से करीब 18 बीघा जमीन, मारुफ त्यागी, फरमान की ओर से 10 बीघा, कूकड़ा के पास देवचंद्र जिंदल, मदन लाल जिंदल की ओर से छह बीघा जमीन पर निर्माण चल रहा था। भोपा रोड पर अंकित बंसल की ओर से लगभग 10 बीघा जमीन पर किए जा रहे अनाधिकृत निर्माण को विकास प्राधिकरण ने ध्वस्त कराया। मंगलवार को जोन तीन के इन क्षेत्रों में विभाग की टीम जेसीबी लेकर पहुंची और निर्माण को ध्वस्त करा दिया। सचिव ने कहा कि अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।