{"_id":"607895ce8ebc3e592444837e","slug":"mda-board-meeting-to-be-held-in-a-virtual-manner-today-proposal-for-expenditure-budget-of-308-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : आज वर्चुअल तरीके से होगी एमडीए बोर्ड बैठक, 308 करोड़ के व्यय बजट का प्रस्ताव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : आज वर्चुअल तरीके से होगी एमडीए बोर्ड बैठक, 308 करोड़ के व्यय बजट का प्रस्ताव
Fri, 16 Apr 2021 01:06 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:06 AM IST
सार
मेरठ विकास प्राधिकरण की शुक्रवार को होने वाली बजट बैठक में 308 करोड़ व्यय का प्रस्ताव रखा जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बैठक वर्चुअल तरीके से होगी।
विज्ञापन
मेरठ विकास प्राधिकरण कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ विकास प्राधिकरण की शुक्रवार को होने वाली बजट बैठक में 308 करोड़ व्यय का प्रस्ताव रखा जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बैठक वर्चुअल तरीके से होगी। प्राधिकरण ने तैयारियां कर ली है।
अमर उजाला ने अपने 13 अप्रैल के अंक में ‘विकास और निर्माण कार्यों से भटका प्राधिकरण’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद बैठक के आयोजित की जा रही है। एमडीए सचिव प्रवीणा ने बताया कि कोरोना को देखते हुए कमिश्नर सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 308 करोड़ का व्यय और 301 करोड़ की आय का बजट बनाया गया है।
इसके अलावा आवंटियों को राहत देने के लिए भी एमडीए ने तैयारी की है। प्राधिकरण की योजनाओं में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी, एचआईजी और व्यावसायिक के लिए 8.6 फ़ीसदी ब्याज देय करने का प्रस्ताव शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त बाह्य विकास कार्यों के लिए 47 करोड रुपये बजट में प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
अभी तक ईडब्ल्यूएस के लिए 9.5, एलआईजी, एमआईजी तथा एचआईजी के लिए 10.5 और व्यावसायिक संपत्तियों के लिए 13.5 ब्याज दर तय है। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद यह सभी के लिए 8.6 प्रतिशत रह जाएगी।
एमडीए कर्मचारियों को अभी तक मार्च महीने का वेतन भी नहीं मिला है। आधा अप्रैल बीत जाने के बाद भी प्राधिकरण में वेतन देने के लिए संकट है। अब बजट बोर्ड बैठक होने के बाद कर्मचारियों को वेतन भी दिया जाएगा।