फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MBBS copy scam : second day also grabege record

CCSU : एमबीबीएस कॉपी घोटाले में दूसरे दिन भी खंगाले रिकॉर्ड

Thu, 28 Nov 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
MBBS copy scam : second day also grabege record
मेरठ। सीसीएसयू के एमबीबीएस कॉपी घोटाले में एसआईटी की टीम ने दूसरे दिन भी रिकॉर्ड खंगाले। आंसर बुक सेक्शन में जाकर टीम ने एमबीबीएस की उन कॉपियों को चेक किया जिन्हें एसटीएफ ने सील किया था। इसके अलावा टीम ने कई कर्मचारियों से भी बात की। उस समय कॉपियां लाने और रखने और अब की पूरी प्रक्रिया को देखा। टीम ने उस कक्ष को भी देखा जहां पर खाली कॉपियां रखी जाती हैं। किस तरह से सेंटरों को यह कॉपियां भेजी जाती हैं। इन सब बातों की जानकारी ली। शुक्रवार को भी टीम जांच करेगी।
विज्ञापन

17 मार्च 2018 को एसटीएफ ने छात्र कविराज और विवि के तीन कर्मचारियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। खुलासा किया था कि कैंपस का छात्र नेता कविराज विवि के कर्मचारियों की मदद से एमबीबीएस की कॉपियां बदलवा देता था। आरोपी उत्तर पुस्तिकाओं के ऊपर का पेज छोड़कर अंदर की कॉपी हटाकर दूसरी कॉपियां सिल देते थे। अभ्यर्थी द्वारा दी गई कॉपी फिर पुरानी उत्तर पुस्तिकाएं में पंच करके अंदर रख दी जाती थीं। एमबीबीएस के अलावा स्नातक और परास्नातक की कॉपी भी बदलने के बात सामने आई थी। मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शासन के निर्देश पर जांच लखनऊ एसआईटी को दे दी गई थी। सीओ के नेतृत्व में पांच सदस्यीय एसआईटी की टीम मंगलवार से इस प्रकरण की जांच में जुटी है। टीम ने उन सभी बातों की भी जानकारी ली जिन्हें एसटीएफ ने अपनी प्रथम दृष्टयता जांच में शामिल किया था। पुराने रिकॉर्ड की एमबीबीएस की कॉपियां नष्ट किए जाने के कारण एसटीएफ को भी उनका रिकॉर्ड नहीं मिला था, ऐसे में एसआईटी को भी पुराना रिकॉर्ड नहीं मिला है। परीक्षा नियंत्रक के साथ भी टीम ने पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed