फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   May the glory of this tricolor remain, if Hindus and Muslims unite...

Meerut News: इस तिरंगे की शान बाकी रहे, हिंदू-मुस्लिम जो एक हो जाए...

Sun, 21 Jul 2024 05:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
May the glory of this tricolor remain, if Hindus and Muslims unite...
सरधना। नगर के रामलीला ग्राउंड में चल रहे ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू का शनिवार देर रात गंगा-जमुनी तहजीब मुशायरे के साथ समापन हो गया। समापन अवसर पर नगर पालिका की चेयरपर्सन सबीला बेगम ने मेला आयोजन समिति, सभासदों और सहयोगियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मेला समापन के दौरान गंगा-जमुनी मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित और सीओ संजय कुमार जायसवाल रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल, अध्यक्षता वकार खान अध्यक्ष सरधना पत्रकार एसोसिएशन ने की। शमा रोशन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह, सीएचसी प्रभारी डाॅ. संदीप गौतम ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शायर जिगर देवबंदी ने है फूल भी हमारे, खुशबू भी हमारी, हिंदी भी हमारी, उर्दू भी हमारी पढ़ा। नफीस देवबंदी ने मेयार का अंदाजा कपड़ों से नहीं होता, हालात के मारों को जाहिल न समझना। इकरा नूर सहारनपुरी ने पढ़ा कि देश की आन-बान बाकी रहे, इस तिरंगे की शान बाकी रहे, हिंदू-मुस्लिम जो एक हो जाए, प्यारा हिंदुस्तान बाकी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सईद कुरैशी ने पढ़ा हजाराें दाग हैं दामन पे जिसके, उसे रहबर बनाया जा रहा है। मा. फरीदी ने पढ़ा लम्हा-लम्हा कट रहा है। जिंदगी, हसरतें क्यों मुख्तसर होती नहीं। इसके बाद लोगों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
चेयरपर्सन ने कहा कि इस बार कांवड़ यात्रा के कारण मेले के आयोजन लिए प्रशासन से 20 दिन की ही अनुमति मिली थी। लेकिन अगले साल यह मेला पूरे 40 दिन आयोजित किया जाएगा।

इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष तारिक हसन, खालिद, शाहिद मलिक, तनिका जैन, सोनू त्यागी, मुकेश कुमार, निजाम अंसारी, ऐनुद्दीन शाह, समर कुरैशी, राजीव जैन, हाजी इशाक कुरैशी, जितेंद्र पांचाल, पंकज जैन, पिंकी साेम, इमरान ठाकुर, सोनू त्यागी, शहजाद सितारा, ऋषभ जैन, हासिम मलिक, कासिम अंसारी, जाहिद कुरैशी, मंजूर मलिक, जीशान कुरेशी व समस्त सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed