फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mawana Samadhan Diwas: 5 out of 45 complaints resolved

मवाना समाधान दिवस: 45 में से 5 शिकायतें निपटीं

Sat, 17 Oct 2026 09:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
Mawana Samadhan Diwas: 5 out of 45 complaints resolved
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों को सुनते एसडीएम व सीओ। (मवाना)
मवाना। तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर केवल 5 का ही त्वरित निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रधान के नेतृत्व में किसानों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उच्च न्यायालय के आदेशानुसार 14 दिन से अधिक विलंबित गन्ना भुगतान पर 15 फीसदी ब्याज दिलाने की मांग की। किसानों ने पेराई सत्र शुरू होने से पूर्व गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की भी मांग रखी। जयसिंहपुर की राजेश ने गाजियाबाद निवासी व्यक्ति पर फर्जी चेक के जरिये कृषि भूमि का बैनामा कराने का आरोप लगाया। उन्होंने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। सिखैड़ा निवासी सचिन नागर ने ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर रिलायंस जियो का टावर लगाने की शिकायत की। उन्होंने गलत खसरा दर्शाकर किराया हड़पने और धारा-67 के तहत कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मांगेराम मित्तल ने जर्जर बिजली के खंभे हटवाने की गुहार लगाई। सतीश दूधली खादर ने पशु चोरी में हस्तिनापुर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सलमान ने पुस्तकालय में प्रवेश रोकने की शिकायत की। विजयपाल ने चकरोड काटने और बिजेंद्र बस्तौरा नारंग ने प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed