Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Massive fire breaks out at Blinkit warehouse due to short circuit.

Meerut News: ब्लिंकिट के वेयर हाउस में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

Fri, 03 Jul 2026 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Massive fire breaks out at Blinkit warehouse due to short circuit.
फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया आग पर काबू
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगल पांडे नगर स्थित ब्लिंकिट के वेयरहाउस में बृहस्पतिवार शाम शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में धुएं का काला गुबार आसमान में छा गया। घटना के समय गोदाम के अंदर कई कर्मचारी मौजूद थे, जिन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम में रखा कई लाख रुपये कीमत का सामान जल गया।
वेयरहाउस के मैनेजर सौरभ बंसल ने बताया कि शाम के समय अचानक से तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट हुआ। आवाज सुनकर कर्मचारी और वह मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में आग भड़क उठी। देखते-ही-देखते आग ने पूरे वेयरहाउस को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर मौजूद मैनेजर और अन्य कर्मचारियों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें लगातार बढ़ती चली गई। हालात बिगड़ते देख सभी कर्मचारियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। धुएं का घना गुबार 300 मीटर दूर से देखा जा सकता था। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मेडिकल थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले राहत और बचाव अभियान के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका। आग बुझने के बाद भी गोदाम में काफी देर तक धुआं निकलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसओ आरके सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed