फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mason dies after coming into contact with high-tension line.

Meerut News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत

Sat, 01 Aug 2026 09:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Mason dies after coming into contact with high-tension line.
- परिजनों मकान मालिक के खिलाफ दी लापरवाही बरतने की तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला/फलावदा। थाना फलावदा क्षेत्र के गांव गगसौना निवासी राजमिस्त्री जितेंद्र (40) की शनिवार को सिवाया गांव में निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दौराला थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने मकान स्वामी के खिलाफ दौराला थाने में तहरीर दी है।
गगसौना निवासी जितेंद्र राजमिस्त्री का काम करता था। परिजनों के अनुसार वह शनिवार को चिंदौड़ी निवासी जयकरण के सिवाया स्थित निर्माणाधीन मकान पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान छज्जे के पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दौराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर पत्नी अनीता, बेटा चेतन (13), बेटी लक्ष्मी (11), बेटा आयुष (9) और बेटी कनिका (7) का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के छोटे भाई सतेंद्र ने आरोप लगाते हुए मकान स्वामी जयकरण के खिलाफ दौराला थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि राजमिस्त्री की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मृत्यु हुई है। तहरीर प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed