फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Martyr's family complains about attempt to grab land

Meerut News: शहीद परिवार ने जमीन पर कब्जे के प्रयास की शिकायत की

Mon, 25 May 2026 09:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
Martyr's family complains about attempt to grab land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव चिरौड़ी में शहीद सैनिक के परिवार ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि कुछ लोग सरकारी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे परिवार में रोष है।
शिकायत पत्र में बताया गया कि वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए धर्मवीर सिंह के परिजनों को सरकार द्वारा जीविकोपार्जन के लिए भूमि आवंटित की गई थी। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान के साथ मिलकर रात के समय सरकारी खड़ंजे की ईंटें हटाकर खेत में डाल दीं और वहां चबूतरा बनाकर कब्जे का प्रयास किया। पीड़ित परिवार ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2020 में भी इसी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश हुई थी। उस समय शिकायत के बाद प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराया था। अब दोबारा विवाद खड़ा होने से परिवार चिंतित है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने इसे राजस्व विभाग का मामला बताते हुए कार्रवाई नहीं की। इसके बाद परिवार ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की है कि भूमि को कब्जामुक्त कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शहीद परिवार को न्याय मिल सके। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed