फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married women wished for long life by singing auspicious songs.

Meerut News: मंगल गीत गाकर सुहागिनों ने की लंबी उम्र की कामना

Mon, 21 Oct 2024 05:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Married women wished for long life by singing auspicious songs.
सरधना। गांवों में सुहागिनों ने निर्जला करवा चौथ व्रत रखा। रविवार शाम चांद निकलने से पहले पूजा, अर्चना कर अपने बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त किया। पति की मंगलकामना के लिए रखे जाने वाले करवा चौथ व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

रविवार को मंगल गीत गाकर सुहागिनों ने अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। करवा चौथ पर सुहागिनों ने रंग-बिरंगे परिधान, आभूषण पहन सुसज्जित होकर जोड़े में करवा की पूजा की। सुहागिनों ने अपने पति का चेहरा छलनी में चांद के दीदार के साथ देख करवाचौथ का व्रत तोड़ा। पति ने पत्नी को पानी पिला कर व्रत का पारण कराया। सरधना और आसपास के गांवों में चांद की दीदार का महिलाएं इंतजार करती रही। श्रद्धा और समर्पण के साथ सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत पूजन कर कथा का श्रवण किया। उपवास में रहने के बाद भी चेहरे से प्रसन्नता छलकती रही। शाम से रात तक छतों पर चारों ओर करवाचौथ की धूम थी। व्रती प्रधान ईकड़ी आदि ने बताया कि चौथ के दिन दो सुहागिनें आपस में करवा बदलती हैं और देवी से अपने अखंड सुहाग की रक्षा के लिए उनकी पूजा अर्चना करती हैं। करवा चौथ का व्रत रख रही महिलाओं का मानना है कि करवा चौथ पर चंद्र के उदय होने के बाद सुहागिनें इनकी विधि विधान से पूजा अर्चना करती हैं तथा छलनी से चांद का दर्शन करती हैं। फिर व्रत तोड़ते हुए पति के हाथों से ही जल और फल ग्रहण करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed