फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married women found injured in jungle in Meerut when she went to open defcation

मेरठ: शौच के लिए गई युवती पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में खेत में मिली विवाहिता, दुष्कर्म की आशंका 

Sun, 07 Jun 2020 08:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Jun 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Married women found injured in jungle in Meerut when she went to open defcation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

मेरठ से सटे जानी थानाक्षेत्र में शौच के लिए गई एक ग्राम निवासी विवाहिता युवती पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवती गंभीर रुप से घायल अवस्था में खेत में पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच पड़ताल की। वहीं युवती से दुष्कर्म क आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के एक ग्राम निवासी विवाहिता अपने पिता के घर आई हुई थी। रविवार सुबह युवती शौच के लिए गई थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। देर तक न लौटने पर परिजनों बेटी की तलाश में निकले। जहां ग्राम के बाहरी छोर पर युवती गंभीर घायल और बेहोशी की अवस्था में पड़ी मिली। 
विज्ञापन


परिजनों ने फोन पर पुलिसे को सूचित किया और युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन की लेकिन बदमाशों को कोई सुराग नही लगा। वहीं पुलिस का कहना है कि युवती से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही दष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मामले की जानकारी लगते ही मेरठ जिला अध्यक्ष कांग्रेस अवनीश काजला मनोज चौहान, विजय चिकारा, सूर्यांश तोमर व कपिल जैन मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed