{"_id":"6921ebe6f7c68169930dc59a","slug":"married-womans-body-found-hanging-from-fan-under-suspicious-circumstances-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110791-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला
विज्ञापन
मोदीनगर की रहने वाली थी मृतका, दंपती नोएडा में रह रहे थे
शादी समारोह में शामिल होने नोएडा से आए थे गांव ढिकौली
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना (मेरठ)। गांव ढिकौली में शुक्रवार रात विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत के पंखे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता ने अप्रैल माह में विवाह किया था। मृतका मोदीनगर निवासी है। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं।
गांव ढिकौली में विवाहिता नेहा (22) पत्नी नितिन ने कमरे में पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और शनिवार तड़के करीब 3:00 बजे घटना की जानकारी मवाना थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी पूनम जादोन फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और शव काे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गाजियाबाद के कस्बा मोदीनगर निवासी नेहा ने अप्रैल में गांव ढिकौली निवासी नितिन से प्रेम विवाह किया था। नितिन नोएडा में कार पेंटर का काम करता है और वहीं रहता है। किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए दंपती गांव ढिकौली आए थे। शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे नेहा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत के पंखे से लटका मिला। दरवाजा तोड़कर नेहा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ससुराल वाले घर छोड़कर चले गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया का कहना है कि शुक्रवार रात महिला द्वारा पंखे से लटककर आत्महत्या करने के मामले में अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।