फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman murdered for not giving car-plot after three months of marriage, case against five

Meerut News: शादी के तीन माह बाद ही गाड़ी-प्लाट नहीं देने पर विवाहिता की हत्या, पांच पर मुकदमा

Thu, 18 May 2023 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 18 May 2023 02:03 AM IST
सार

मेरठ के किठौर में शादी के 3 माह बाद ही ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी बताया गया कि शादी के बाद गाड़ी और प्लॉट की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या को अंजाम दिया गया है।  पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Married woman murdered for not giving car-plot after three months of marriage, case against five
मेडिकल थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में किठौर के मोहल्ला सलातीन में बुधवार को ससुराल वालों ने गाड़ी और प्लाट की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर दी। महिला ही शादी को तीन महीने ही हुए थे। महिला पीसीएस अधिकारी बनना चाहती थी। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव मेरठ-गढ़ मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर पति, सास, जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे के खालिद पुत्र हसमत ने बताया कि उनकी बेटी शीबा की शादी कस्बे में ही 17 फरवरी, 2023 को फैजान पुत्र मारूफ के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही शीबा के ससुराल वाले बड़ी गाड़ी और प्लाट की मांग कर रहे थे। उसे परेशान करके पिटाई करते थे। इसकी शिकायत शीबा ने फोन की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को शीबा का फोन आया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। रात को जान से मारने की बात कह रहे हैं। परिवार वालों ने सुबह तक इंतजार करने को कहा। सुबह शीबा के ससुराल से फोन आया और जल्द आने की बात कही। इसके बाद परिजन ससुराल पहुंचे तो वहां शीबा का शव पड़ा था। ससुराल वाले फरार थे। सूचना पर किठौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि शीबा के पिता की तहरीर पर पति फैजान, सास खुशनुमा, ससुर मारूफ, जेठ शोएब पुत्र गुड्डू तथा मास्टर गुफरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


मुझे माफ कर देना का लगाया स्टेटस
मंगलवार रात करीब एक बजे शीबा ने अपने मोबाइल में मुझे माफ कर देना का स्टेटस लगाया था। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

पीसीएस की तैयारी कर रही थी शीबा
परिजनों ने बताया कि शीबा होनहार लड़की थी। वह यूपी पीसीएस की तैयारी कर रही थी। रविवार को शीबा ने पीसीएस की परीक्षा दी थी। कुछ दिन बाद उसकी दूसरी परीक्षा भी थी। पति फैजान नोएडा में इंजीनियर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed