फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Married woman murdered for dowry in baghpat, police recovered dead body from funeral pyre

बागपत: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या, पुलिस ने चिता से बरामद किया अधजला शव

Wed, 12 Aug 2020 11:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Aug 2020 11:15 PM IST
सार

  • -पुलिस को देख चिता पर शव छोड़कर भागे आरोपी

विज्ञापन
Married woman murdered for dowry in baghpat, police recovered dead body from funeral pyre
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार को दहेजलोभी ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर डाली। हत्या के बाद विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार कराया जा रहा था कि पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चिता से अद्र्धजला  शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के गोयला निवासी कृष्णपाल सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर नौरोजपुर गांव के पांच लोगो के खिलाफ दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कराया है।

मुजफ्फरनगर स्थित शाहपुर थाना क्षेत्र के गोयला गांव निवासी कृष्णपाल  ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि  बेटी पूजा की शादी 18 जून 2017 को बागपत के नौरोजपुर निवासी हरीष कुमार पुत्र स्वं सुखपाल के साथ कराई थी। जिसके करीब ढेड वर्ष की लड़की है। पीड़ित की लड़की से दान-दहेज से खुश न होकर हरीश कुमार व उसके परिवार वाले एक लाख रूपए और एक बाइक की मांग करते थे। 
विज्ञापन


बुधवार को नौरोजपुर गांव से फोन से सूचना मिली की लड़की पूजा की पति हरीश कुमार व उसके परिवार वालो ने मारपीट कर दहेज न देने के कारण हत्या कर बिना पोस्टमार्टम के चुपचाप तरीके से अंतिम संस्कार कर रहे है। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चिता से अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर कोतवाली ने हरीश कुमार पति, जेठ सोनू, देवर ऋषि, सास, सुमन और रवि के खिलाफ 489ए, 304बी, 504, 201 दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई जाहिद खान ने बताया कि  चिता से अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से आरोपी फरार हो गए है। जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed