विवाहिता की माैत: कमरे में पंखे से लटका मिला शव, आठ माह की गर्भवती थी आसमीन, पति समेत तीन पर मुकदमा
मेरठ से सटे सरधना में आठ माह की गर्भवती की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विस्तार
मेरठ से सटे सरधना गांव महादेव में आठ माह की गर्भवती आसमीन का शव सोमवार सुबह घर में फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। महिला के दादा की तहरीर पर पुलिस ने पति जीशान, सास निजरा, ननद शहजादी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
गांव अटाली निवासी यासीन थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर ने तहरीर में बताया कि उनकी पौत्री आसमीन पुत्री याकूब की शादी दो साल पहले सरधना थाना क्षेत्र के गांव महादेव में हुई थी। आसमीन आठ माह की गर्भवती थी।
यह भी पढ़ें: BKU Protest: वार्ता विफल, पांचवें दिन भी थाने पर डटे किसान, गन्ना समिति चुनाव में धांधली की सीएम से की शिकायत
मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष के एक लाख रुपये और बाइक की अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आसमीन का उत्पीड़न कर रहे थे। आसमीन ने ससुराल वालों के मारपीट करने की सूचना भी पुलिस को दी थी।
विवाहिता ने कुछ महीने पहले भी परिजनों को मारपीट की सूचना दी थी। मायके पक्ष का कहना है कि सोमवार को साढ़े तीन बजे महादेव गांव से आसमीन की मौत की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस संबंध में सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।