फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman died due to consumption of poisonous substance

Meerut News: जहरीले पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत

Fri, 28 Apr 2023 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Married woman died due to consumption of poisonous substance
परीक्षितगढ़। ग्राम ऐंची खुर्द में घरेलू कलह के चलते बुधवार शाम विवाहिता द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार दोपहर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम ऐंची खुर्द निवासी पूनम (32) पत्नी विपिन गिरि ने बुधवार शाम घरेलू कलह में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार दोपहर उपचार के दौरान पूनम की मौत हो गई। मौत की खबर लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है। मृतका की मौत से पुत्र व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार का कहना है कि विवाहिता की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed