फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman burnt for not bringing five lakh rupees, admitted in hospital

पांच लाख रुपये नहीं लाने पर विवाहिता को जलाया, अस्पताल में भर्ती

Tue, 22 Apr 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Married woman burnt for not bringing five lakh rupees, admitted in hospital
मुंडाली (मेरठ)। क्षेत्र के गांव नंगलामल में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने महिला को जलाकर मारने का प्रयास किया। विवाहिता इलाज के दौरान जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
विज्ञापन

जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर के गांव गरहरा निवासी खचेड़ू पुत्र जयपाल सिंह ने थाना मुंडाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने अपनी पुत्री लक्ष्मी का विवाह 11 दिसंबर, 2020 को अमित पुत्र नरेंद्र निवासी नंगलामल थाना मुंडाली के साथ करीब 10 लाख रुपये खर्च कर किया था। शादी में दिए गए सामान से ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह पांच लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर लक्ष्मी के साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन

12 अप्रैल को बेटी की ससुराल वालों ने नंगलामल बुलाया और रुपये मांगे। 14 अप्रैल को दोपहर बाद पता चला कि पुत्री लक्ष्मी के ससुर नरेंद्र, पति अमित, सास विमलेश, जेठ पिंटू, जेठानी माधुरी ने जान से मारने की नीयत से तेल छिड़क कर उसकी बेटी को आग लगा दी। लक्ष्मी अब गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। बेटी की हालत काफी गंभीर है। वह मौत और जिंदगी के बीच जूझ रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed