{"_id":"69ea5af6e4fffdf157075364","slug":"married-woman-beaten-up-for-dowry-demand-thrown-out-of-home-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112099-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
कालंद गांव निवासी बंटी पुत्र सुभाष ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन मोनी की शादी करीब सात वर्ष पूर्व मवाना थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज की बात कहकर विवाहिता का उत्पीड़न करते रहे।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, पिछले कुछ समय से आरोपी एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ लगातार मारपीट की गई। करीब 15 दिन पूर्व आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर घर से निकाल दिया। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।