फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman beaten and thrown out of the house for not fulfilling dowry demands

Meerut News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Thu, 13 Nov 2025 10:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of the house for not fulfilling dowry demands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी विवाहिता नेहा पुत्री फारुख को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विवाहिता नेहा ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी पांच महीने पहले मेरठ के मोहल्ला शाहपीर थाना कोतवाली निवासी बिलाल के साथ हुई थी। बताया कि शादी के तीन महीने तक तो सब कुछ ठीक था। इसके बाद आरोपी मायके से उस पर दहेज में 10 लाख की नकदी व एक कार लाने की मांग करने लगे। बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

दो दिन पहले आरोपियों ने उसके साथ मायके से दहेज लाने की मांग करते हुए फिर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी पति बिलाल समेत असलम, शुएब, जहिन, सोनी, फिरोज, इनाम व शुभान के खिलाफ सरूरपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed