{"_id":"69b984cf856ef969bd0a9cb1","slug":"married-woman-beaten-and-thrown-out-of-the-house-for-not-fulfilling-dowry-demands-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105396-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट घर से निकाला
विज्ञापन
दौराला। दादरी गांव की रहने वाली विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दौराला थाने में दर्ज प्राथमिकी में क्रियांशी ने बताया कि उसका विवाह 11 जुलाई 2024 को सरूरपुर के रासना निवासी संजय के साथ हुआ था। विवाह में माता-पिता ने लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ही पति ससुर, सास समेत अन्य ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये नकद व बाइक की मांग करते हुए मारपीट करते। 27 अक्तूबर 2025 को पति अपने साथियों के साथ उसके मायके पहुंचा और दहेज की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके माता-पिता और भाई के साथ भी मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इसके बाद ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।