{"_id":"68d6dbd85cc777a4b10f4156","slug":"married-woman-alleges-kidnapping-sexual-exploitation-and-attempted-land-grab-in-court-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109837-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विवाहिता ने लगाया अगवा कर यौन शोषण का आरोप, कचहरी में जमीन हड़पने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विवाहिता ने लगाया अगवा कर यौन शोषण का आरोप, कचहरी में जमीन हड़पने का प्रयास
विज्ञापन
सरधना। जानी थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक और उसके साथियों द्वारा अगवा कर यौन शोषण करने, गहने लूटने और पैतृक संपत्ति हड़पने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
पीड़िता शुक्रवार को परिजनों के साथ सीओ सरधना कार्यालय पहुंची और घटनाक्रम की लिखित शिकायत दी। महिला ने बताया कि उसके पिता के निधन के बाद वह दो सप्ताह पहले मायके आई थी। आरोप है कि रात में गांव का ही एक युवक अपने साथियों के साथ घर में घुस आया और परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। युवक पीड़िता को अज्ञात स्थान पर अगवा कर ले गया, जहां कई दिनों तक उसका यौन शोषण किया।
महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके सोने-चांदी के आभूषण भी लूट लिए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर मेरठ कचहरी ले गए, जहां उसके नाम दर्ज करीब 20 बीघा पैतृक भूमि के कागजात तैयार कराए जा रहे थे। उसी दौरान परिजनों को जानकारी मिली और वह मौके पर पहुंचे। परिजनों को देख आरोपी मौके से भाग गए। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय थाने में कई बार तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता के अनुसार, राजनीतिक और स्थानीय दबाव के चलते मामला दर्ज नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।