फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married girlfriend leaves him, angry boyfriend climbs tower

Meerut News: छोड़ कर चली गई शादीशुदा प्रेमिका तो टावर पर चढ़ा गया नाराज प्रेमी

Fri, 24 Apr 2026 08:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
Married girlfriend leaves him, angry boyfriend climbs tower
- पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोस्तों की मदद से नीचे उतरा
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल रोड स्थित कनोहर तिराहे के पास प्रेमिका के छोड़ कर चले जाने से नाराज होकर प्रेमी शुक्रवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पास के कॉलोनी के लोगों ने युवक को टावर पर चढ़ा देखा तो पुलिस को मामले की जानकारी दी। युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक के दोस्तों की मदद से उसे समझा बूझाकर नीचे उतरा।

परतापुर पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बिहार निवासी विवेक यहां परतापुर की एक कंपनी में काम करता है। वह इंदिरापुरम कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। शुक्रवार सुबह 9 बजे विवेक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने बताया कि उसका पास की एक कॉलोनी निवासी एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व महिला ने दूसरे युवक से शादी कर ली और उसके साथ चली गई। अब वह उसका फोन नहीं उठा रही है। इससे नाराज होकर वह आत्महत्या के इरादे से टावर पर चढ़ गया। तपती गर्मी में युवक को टावर पर चढ़ा देखकर पुलिस ने उसके लिए दो युवकों से पानी की बोतल भिजवाई। इसके बाद पुलिस ने उसके दो दोस्तों को मौके पर बुलाया। दोस्तों से फोन पर बात कर समझाने के बाद युवक तीन घंटे बाद टावर से नीचे उतरा। इसके बाद में पुलिस उसे लेकर थाने आ गई। युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ा होने की जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ लोग टावर पर चढ़े युवक का वीडियो बनाते दिखे तो पुलिस ने उनके मोबाइल जब्त कर लिए, जिन्हें बाद में वापस दे दिया गया।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि महिला मित्र से विवाद को लेकर युवक टावर पर चढ़ गया था। पुलिस ने उसे नीचे उतारा। युवक को समझाकर रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed