फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Markets were closed, the streets were also silent

बंद रहे बाजार, सड़कों पर भी सन्नाटा

Mon, 19 Apr 2021 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Markets were closed, the streets were also silent
बंद रहे बाजार, सड़कों पर भी सन्नाटा
विज्ञापन

सरधना/मवाना/दौराला। कोरोना के बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिए शासन के निर्देश पर रविवार को देहात क्षेत्र में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया। इस असर भी नजर आया। सभी बाजारों में दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन नजर आए। बिना मॉस्क घरों से बाहर निकले लोगों के पुलिस ने चालान भी काटे। कई लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा। तकरीबन हर चौराहे पर पुलिस मुस्तैद नजर आई।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने जिले में साप्ताहिक लॉकडाउन की घोषणा की है। इसके तहत रविवार को लगाए गए संपूर्ण लॉकडाउन में लोगों ने भी सहयोग किया। सरधना में कुछ आवश्यक वस्तुओं के सामान की दुकानों को छोड़कर सभी बंद रहीं। अधिकतर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। नानू गंगनहर पुल पर भी भारी वाहनों की संख्या बहुत कम रही। मेरठ-करनाल हाईवे पर भी आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई में लगे वाहनों को ही छूट दी गई। लोगों ने स्वेच्छा से लॉक डाउन को सफल बनाया।
विज्ञापन

वहीं दौराला और लावड़ में भी बाजार पूरी तरह से बंद रहे। आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी कुछ ही दुकानें खुलीं। सुबह से ही चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। दौराला ओवरब्रिज के नीचे पुलिस ने बिना मॉस्क आने वाले वाहन चालकों को चेतावनी देकर लौटा दिया। लावड़ क्षेत्र में चौकी प्रभारी प्रवीन चौधरी ने क्षेत्र में गश्त कर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। इस दौरान बिना मॉस्क आवागमन कर रहे आधा दर्जन दुपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए। फल, सब्जी आदि की दुकानें बंद रहने से कुछ लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed