फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Market shines before punch festival

पंच महोत्सव से पहले चमक उठा बाजार

Wed, 11 Nov 2020 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
Market shines before punch festival
मेरठ। पंच महोत्सव से पूर्व बाजार चमक उठा है। मंगलवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। हर दुकान पर खरीदार नजर आए। सदर बाजार, आबूलेन, बेगमपुल, सेंट्रल मार्केट, शारदा रोड पर काफी भीड़ रही। वहीं बृहस्पतिवार से धनतेरस के साथ ही पंच महोत्सव शुरू हो जाएगा। इसके लिए आभूषण, बर्तन, ऑटोमोबाइल बाजार पूरी तरह तैयार है। गाड़ियों की धनतेरस के लिए एडवांस बुकिंग की गई है। 80 प्रतिशत लोग लेटेस्ट फीचर्स से युक्त गाड़ियों की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जापान की लाइटों से रोशन होंगे घर
चीन की जगह इस बार जापान और स्वदेशी लाइटें बाजार में हैं। जापान का 16 रंगों का पाइप आकर्षण का केंद्र है। इस पाइप में रंगों को बदलने के लिए रिमोट दिया गया है। 10 फीस दूरी पर खड़े होकर इसके रंगों में परिवर्तन किया जा सकता है। अहमदाबाद की झालर 20 से 50 मीटर तक की हैं, जो अलग अलग रंगों में उपलब्ध हैं। झूमर और कंडील में इस बार कपड़े के साथ कांच का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन

धनतेरस में बाजार में आए मल्टी पर्पज बर्तन
बर्तनों की कंपनियों ने बाजार में मल्टी पर्पज कड़ाही उतारी है। इसे चूल्हे के साथ इंडक्शन पर भी रखा जा सकता है। बर्तन के थोक विक्रेता गिरीश बंसल ने बताया कि इसमें इडली, ढोकला और मोमोज भी बनाए जा सकते हैं। छह पीस वाली इस कड़ाही की कीमत 2 हजार के आसपास है। स्टील के क्रेसरोल भी बाजार में इस बार खासतौर पर डिजाइन किए गए हैं। इसके बेस में कोस्टर का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्के में 100 प्रतिशत चांदी का प्रयोग
धनतेरस में चांदी के सिक्के हर घर में खरीदे जाते हैं। लक्ष्मी पूजा में चांदी के सिक्के ही रखे जाते हैं। कुछ लोग सोने की सिक्के भी खरीदते हैं। तनिष्क के मालिक अभिषेक जैन ने बताया कि चांदी के सिक्के इस बार विशेष रूप से डिजाइन किए गए हैं। फिनिशिंग का खासतौर पर ध्यान रखा गया है। नॉर्मल सिक्के की कीमत 500 से 9500 रुपये तक है। स्वरूप चंद्र सराफ के मालिक रोहित जैन ने बताया इस बार सोने का रेट 51,200 और चंदी का भाव 62,500 है। सोने का भाव 40 हजार के आसपास था। चांदी का भाव 50 हजार के आसपास रहा। इस बार चांदी का भाव बढ़ा है। ऐसे में क्वालिटी और डिजाइन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

ऑटो मोबाइल हैचबैक सेग्मेंट बने पहली पसंद
गाड़ियों में हैचबैक सेग्मेंट को ग्राहक सर्वाधिक पसंद कर रहे हैं। मारुति के डीलर जफर खान ने बताया कि वैगरआर कार की सर्वाधिक डिमांड में है। साथ ही हैचबेक सेग्मेंट में सिविफ्ट की डिमांड भी काफी बढ़ी है। सिडान गाड़ियों में हांडा की गाड़ियां सर्वाधिक मांग में है। हांडा के जीएम दीपक बेदी ने बताया कि होंडा की गाड़ियों में जैज, अमेज, सिविक के साथ होंडा की पांचवीं जेनरेशन की होंडा सिटी की मांग बहुत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed