फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many trains including Shalimar canceled, rail traffic affected

शालीमार समेत कई ट्रेनें रद्द, रेल यातायात प्रभावित

Sun, 14 Sep 2025 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Many trains including Shalimar canceled, rail traffic affected
मेरठ। दिल्ली से जम्मू तवी जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14661 लगातार रद्द चल रही है। दिल्ली से मेरठ के रास्ते जम्मू तवी जाने वाली सबसे शालीमार ट्रेन को महत्वपूर्ण माना जाता है। टूंडला जंक्शन से चलकर दिल्ली, सोनीपत, चंडीगढ़ के रास्ते होकर जम्मू जाने वाली जम्मू तवी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18101 केवल अमृतसर जंक्शन तक ही जा रही है। इससे आगे जम्मू तवी तक रद्द चल रही है।
विज्ञापन

नई दिल्ली से जम्मू के लिए सप्ताह में छह दिन चलने वाली श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22477 रद्द रही। इसके अलावा सप्ताह में एक दिन यानी शनिवार को ही नई दिल्ली से जम्मू जाने वाली श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा साप्ताहिक ट्रेन संख्या 19803 भी रद्द ही रहीं। दिल्ली सराय रोहिल्ला से पानीपत के रास्ते जम्मू तवी जाने वाली शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो सप्ताह में चार दिन चलती है वह ट्रेन भी दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर ही रद्द कर दी गई।
विज्ञापन

उधर जम्मू तवी से दिल्ली आने वाली शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14662 रद्द रही। जम्मू तवी से नई दिल्ली आने वाली नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22440 रद्द रही। जम्मू तवी से ही नई दिल्ली आने वाली राजधानी एक्सप्रेस 12426 रद्द रही। जम्मू तवी से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने वाली दिल्ली सराय रोहिल्ला दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12266 रद्द रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed