फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many students injured in bee attack

Meerut News: मधुमक्खियों के हमले में कई विद्यार्थी घायल

Tue, 17 Dec 2024 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 17 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Many students injured in bee attack
बिजनाैर, नांगलसोती। नहर पटरी मार्ग से राजा भरत सिंह इंटर कॉलेज जा रहे विद्यार्थियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे कई विद्यार्थी घायल हो गए। विद्यार्थियों ने गन्ने के खेतों में भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

गांव श्यामीवाला निवासी प्रिंस, काशीरामपुर निवासी सितिन, कोटसराय निवासी छात्रा शक्ति, लवली, कनिष्का, महिमा, अयान सुबह करीब नौ बजे आरबीएस इंटर कॉलेज जा रहे थे। सरायआलम नहर पटरी मार्ग पर मधुमक्खियों ने विद्यार्थियों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से विद्यार्थी साइकिल से नीचे गिर गए। विद्यार्थियों ने गन्ने के खेतों में भागकर अपना बचाव किया।
विज्ञापन

अन्य विद्यार्थियों की सूचना पर विद्यालय से शिक्षक सत्यप्रकाश आर्य, सर्वेशचंद शर्मा, भीम सिंह, अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शिक्षकों ने धुआं आदि कर विद्यार्थियों का बचाव किया और उनकी साइकिलों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed