फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many patients died due to oxygen supply halt at Neutima Hospital, Meerut

मेरठ : न्यूटीमा अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से पांच मरीजों की मौत, जमकर हंगामा, तोड़फोड़

Mon, 03 May 2021 12:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 May 2021 12:31 PM IST
सार

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र के न्यूटीमा हॉस्पिटल में रविवार को कोरोना के पांच मरीज़ों की मौत हो गई। दो मरीज़ों के परिजनों ने आरोप लगाया कि ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने और इलाज में लापरवाही से मौत हुई हैं।

विज्ञापन
Many patients died due to oxygen supply halt at Neutima Hospital, Meerut
अस्पताल के बाहर जमा मरीजों के तीमारदार - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र के न्यूटीमा हॉस्पिटल में रविवार को कोरोना के पांच मरीज़ों की मौत हो गई। दो मरीज़ों के परिजनों ने आरोप लगाया कि ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने और इलाज में लापरवाही से मौत हुई हैं। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी।

विज्ञापन


अफरा-तफरी के बीच कई थानों की फ़ोर्स मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाने का प्रयास किया। चार घंटे तक हंगामा होता रहा। पुलिस के सामने ही परिजन हंगामा करते रहे। आलम यह रहा कि सीएमओ को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। 
विज्ञापन


न्यूटीमा अस्पताल में कोविड और नॉन कोविड मरीज भर्ती हैं। रविवार दोपहर से शाम तक अस्पताल में पांच लोगों की मौत हो गई। अफरातफरी तब मच गई, जब आईसीयू में शाम को एकाएक तीन मरीज़ों की मौत हो गई। परिजनों का कहना था कि ऑक्सीजन की सप्लाई रुकने से मरीज तड़पने लगे और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसे लेकर अस्पताल में बखेड़ा हो गया। गुस्साए परिजन हंगामा करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ कई मौत की सूचना से अस्पताल प्रशासन भी सकते में आ गया। तीमारदारों ने स्टाफ से नाराजगी जतानी शुरू कर दी। मरीजों की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। ऑक्सीजन खत्म होने का शोर मच गया। सूचना पाकर मेडिकल के अलावा नौचंदी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। देखते ही देखते लोगों का हुजूम लग गया।

अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू हो गई। कई थानों की फ़ोर्स मौजूद रही। बावजूद इसके लोगों ने तोड़फोड़ जारी रखी। कई और थानों की फ़ोर्स बुला ली गई। लोगों ने आरोप लगाया कि ऑक्सीजन की सप्लाई रुकने से हापुड़ निवासी पवन वर्मा (42), आरके पुरम निवासी अशोक गोयल (55) के अलावा मुरादाबाद निवासी एक महिला की मौत हुई है।

न्यूटीमा अस्पताल के एमडी डॉ. संदीप गर्ग का कहना है कि पांच लोगों की मौत हुई है। उनके परिजन ऑक्सीजन के अभाव के कारण मौत होना बता रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है। लोग अपनों को खोने का गम बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और बेकाबू हो जा रहे हैं।

उधर, सीएमओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कि छानबीन करने पर ऐसा नहीं लग रहा है। हालांकि अभी क्लीन चिट नहीं दी है। गहन जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अस्पताल में ऑक्सीजन थी, बाधित हुई या नहीं हुई। यह जांच का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed