फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many lakhs plantation in Meerut city by all officers

मेरठ: 19.32 लाख पौधे लगाने में जुटा प्रशासन, शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाएगा 'गांधी उपवन'

Fri, 09 Aug 2019 11:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 09 Aug 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Many lakhs plantation in Meerut city by all officers
पौधरोपण करते डीएम अनिल ढींगरा - फोटो : अमर उजाला

आज पौधरोपण महापर्व मनाया जा रहा है। मेरठ जिले में 19 लाख 32 पौधे लगाए जाएंगे। पहली बार विधानसभा या लोकसभा चुनाव की तर्ज पर पौधे लगाने को प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। देहात में जहां 479 पीठासीन अधिकारी एवं 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। वहीं, सिटी में 16 पीठासीन अधिकारी व 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। पौधरोपण के बारे में ये सभी अधिकारी हर एक घंटे में लगाए गए पौधों की क्षेत्रवार जानकारी देंगे। इसकी सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेजी जाएगी।  

विज्ञापन


डीएफओ अदिति शर्मा के अनुसार नौ अगस्त को सुबह नौ बजे से पौधरोपण अभियान शुरू हो गया। सुबह 10 बजे तक 40 फीसदी पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। 11 बजे तक 65 फीसदी, 12 बजे तक 75 फीसदी, एक बजे तक 85 फीसदी और दो बजे तक सौ फीसदी पौधे लगाने का लक्ष्य है। जिले में चार लाख 94 हजार पौधे वन विभाग द्वारा लगाए जाएंगे। जबकि 14 लाख 38 हजार अन्य विभागों को लगाने हैं। शहर में लगाए जाने वाले पौधों की जियो टैगिंग की जाएगी। 
विज्ञापन


हर एक घंटे में पीठासीन अधिकारी अपने यहां लगाए गए पौधों की रिपोर्ट सेक्टर मजिस्ट्रेट को देंगे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी रिपोर्ट जोनल मजिस्ट्रेट को देंगे। इसके बाद यह सूचना बीडीओ को दी जाएगी। बीडीओ हर जगह से डाटा जमा कर जिला अर्थ सांख्यिकी अधिकारी को देंगे। वहां से सीडीओ को रिपोर्ट जाएगी। सीडीओ कार्यालय से समस्त डाटा एकत्र कर डीएफओ को कार्यालय भेजा जाएगा। इसका पूरा अपडेट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा। उप्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार 18 करोड़ पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाएगा गांधी उपवन

Many lakhs plantation in Meerut city by all officers
पौधरोपण करते एडीजी व अन्य पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

शहरवासियों को प्राकृतिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण ने तैयारी कर ली है। इसके तहत गगोल रोड पर कताई मिल के पीछे 25 एकड़ भूमि में गांधी उपवन तैयार किया जा रहा है। उपवन के विकास के प्रथम चरण में आज यहां पौधरोपण किया जा रहा है। पौधरोपण महापर्व पर यहां पांच हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, एमडीए ने उपवन में 1500 गड्ढे तैयार कराए हैं।  

गांधी उपवन का शुभारंभ करने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी अपर मुख्य सचिव कुमार कमलेश और सांसद राजेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे। इस पार्क में गांधी जी के प्रिय 150 प्रजाति के पौधे भी लगाए जा रहे हैं। इसकी व्यवस्था वन विभाग ने पहले ही कर ली थी। उपवन में सर्व औषधि और सर्वाग्रही पौधे भी लगाए जाने है। सुबह 9:30 बजे से गांधी उपवन में पौधरोपण कार्यक्रम शुरू हो गया है और यहां कमिश्नर, डीएम, विधायक आदि मौजूद हैं। 

शहरवासियों के लिए होगा पिकनिक स्पॉट
एमडीएम की तरफ से उपवन को पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर विक सित करने की योजना है। इसका ले-आउट तैयार किया जा चुका है। यहां फ्लॉवर, हर्बल जोन के साथ फाउंनटेन भी लगाए जाएंगे। ओपन एयर थियेटर बनाने के लिए भी ले-आउट में स्थान है। एमडीए उपाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि शुभारंभ के बाद काम तेज गति से कराया जाएगा।

चिड़िया चहकेंगी, मछली दिखेंगी
गांधी उपवन में विभिन्न प्रजाति की चिड़िया और मछलियों के लिए भी स्थान तय किया गया है। यहां प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ पक्षियों को देखने का भी मौका मिलेगा। शहर के स्कूली बच्चों को विभिन्न प्रजाति की चिड़िया और मछली देखने को मिलेंगी। 

उपवन में यह होगा खास
साइकिल ट्रैक, जॉगिंग ट्रैक, झील, फूड कोर्ट, किड्ज प्ले एरिया, ग्रासलैंड, फ्रूट जोन, बैंबू हट

30 हजार पौधे रोपेगा एमडीए
एमडीएम की तरफ से गंगानगर, रक्षापुरम, वेदव्यासपुरी, लोहियानगर में भी पौधरोपण होगा। इसके लिए जोनल अधिकारियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। उपाध्यक्ष ने बताया कि आज यहां साढ़े 17 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों में पीपल, नीम, पिलखन आदि हैं। वन विभाग की ओर से पौधे दिए गए हैं। कुछ पौधों को एमडीए अपने कोष से खरीदेगा। सितंबर-2019 तक लक्ष्य तय कर लिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed