फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many laborers landed at the station after the chain pulling of the workers special train in Bijnor

स्पेशल ट्रेन की चेन पुलिंग कर उतरे 48 श्रमिक, रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप, ये थी वजह

Thu, 28 May 2020 07:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 May 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Many laborers landed at the station after the chain pulling of the workers special train in Bijnor
ट्रेन से उतरे 48 श्रमिक - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना से श्रमिकों को लेकर रन-थ्रू मुरादाबाद जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन की चेन पुलिंग कर 48 श्रमिक नजीबाबाद स्टेशन पर उतर गए। इससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन से उतरने वालों में आठ महिलाओं और बच्चों सहित जनपद बिजनौर और मुजफ्फरनगर के श्रमिक शामिल रहे। 

विज्ञापन


लुधियाना से वाया सहारनपुर होते हुए मुरादाबाद जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार तड़के 3:45 बजे नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। जैसे ही श्रमिकों को पता चला कि ट्रेन नजीबाबाद स्टेशन पर नहीं रुकेगी तो, श्रमिकों ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन रुकते ही उससे श्रमिक परिवार स्टेशन पर उतर गए। आरपीएफ प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने स्टेशन मास्टर के माध्यम से मुरादाबाद कंट्रोल और स्थानीय प्रशासन को 48 श्रमिकों के नजीबाबाद स्टेशन पर उतरने की सूचना दी। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने स्टेशन पर पहुंचकर श्रमिकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर भिजवाया। वहां डॉ. सर्वेश निराला के निर्देशन में श्रमिकों की जांच की गई। इसके बाद प्रशासन ने श्रमिकों को उनके घर भिजवाने की व्यवस्था कराई गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन 4.0 में मिली छूट तो बेकाबू हुई भीड़, बाजार में उड़ी नियमों की धज्जियां, तस्वीरों में देखें दिन भर का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे की उदासीनता से हुई चेन पुलिंग 
श्रमिक स्पेशल ट्रेन में नजीबाबाद के पांच श्रमिकों सहित धामपुर, नगीना, चांदपुर और बिजनौर के श्रमिकों के साथ मुजफ्फरनगर के भी श्रमिक सवार थे। रेलवे द्वारा श्रमिकों की नजीबाबाद स्टेशन पर उतरने के लिए व्यवस्था नहीं की, जिस कारण श्रमिकों को गैर कानूनी रूप से चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकनी पड़ी। श्रमिकों का कहना था कि अगर वह चेन पुलिंग नहीं करते तो उन्हें 105 किलोमीटर दूर मुरादाबाद स्टेशन पहुंचकर घर वापसी के लिए भटकना पड़ता।

घर पहुंचाए गए श्रमिक 
एसडीएम संगीता के निर्देशन में तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरे किरतपुर ब्लॉक के गांव गनौरा निवासी पांच श्रमिकों को मैजिक वाहन से उनके गांव भेजा। कुछ श्रमिकों को बस से बिजनौर रोडवेज पहुंचाया। जहां से उन्हें गंतव्य तक पहुंचाया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed