फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many crimes remained unsolved last year, DNA testing will solve the mystery.

Meerut News: बीते साल अनसुलझी रह गईं कई वारदात, डीएनए जांच से सुलझेगी गुत्थी

Sat, 03 Jan 2026 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Many crimes remained unsolved last year, DNA testing will solve the mystery.

विज्ञापन

जगेंद्र उज्ज्वल
मेरठ। बीते वर्ष 2025 में मेरठ पुलिस ने अधिकांश सनसनीखेज वारदातों का पर्दाफाश कर अपराधियों को जेल भेजा लेकिन हत्या और दुष्कर्म के कुछ मामले अब भी पुलिस की फाइलों में अनसुलझे दर्ज हैं। इन गुत्थियों को सुलझाने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक यानी डीएनए जांच का सहारा लिया है। गाजियाबाद के निवाड़ी स्थित फॉरेंसिक लैब भेजी गई इन रिपोर्टों के आधार पर पुलिस को उम्मीद है कि इस साल इन वारदातों का अंतिम सच सामने आ सकेगा।


इन 5 मामलों पर टिकी है पुलिस की नजर

आस्था हत्याकांड: बिना सिर के मिले धड़ की पहचान का सवाल
5 जून 2025 को दौराला के दादरी गांव की छात्रा आस्था उर्फ तनिष्का की हत्या का मामला बेहद खौफनाक था। आरोप है कि उसकी मां राकेश देवी ने ही ममेरे भाई के साथ मिलकर उसकी गर्दन काट दी और शव गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस को परतापुर क्षेत्र से धड़ तो मिला लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी सिर बरामद नहीं हो सका। वह धड़ आस्था का ही है यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध करने के लिए मृतका के धड़ और उसकी मां व पिता के डीएनए नमूनों का मिलान कराया जा रहा है।
विज्ञापन





सिवालखास कांड: तीन मासूमों की मौत का रहस्य

3 अगस्त को जानी थाना क्षेत्र के सिवालखास कस्बे से तीन बच्चे मानवी (7), शिवांश (8) और ऋतिक (8) लापता हो गए थे। अगले दिन उनके शव एक गड्ढे में मिले। पोस्टमार्टम में मौत का कारण डूबना आया लेकिन मानवी की गर्दन की हड्डी टूटी मिलने से हत्या का शक गहरा गया। पुलिस ने 14 संदिग्धों के डीएनए नमूने लैब भेजे हैं ताकि यह साफ हो सके कि उन बच्चों के साथ किसी ने दरिंदगी या हाथापाई की थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हिस्ट्रीशीटर सरताज की पहचान की जंग
मुंडाली के जिसोरा निवासी हिस्ट्रीशीटर सरताज का शव 14 अक्टूबर को हापुड़ के सिंभावली में मिला था। शव काफी गल-सड़ चुका था, जिसे परिजनों ने सरताज के रूप में पहचाना। हालांकि कानूनी तौर पर यह पुष्टि करने के लिए कि वह शव सरताज का ही था, पुलिस ने उसके बेटे जैद और भाई वकील के डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।


रिहान की मौत या तांत्रिक क्रिया
सरधना के नंगला रोड स्थित जंगल में 14 नवंबर को एक बच्चे का कंकाल मिला था। परिजनों को शक है कि यह 11 वर्षीय रिहान का अवशेष है जो 7 महीने पहले लापता हुआ था और आरोप था कि तांत्रिक क्रिया के लिए उसकी हत्या की गई थी। कंकाल की वास्तविकता जानने के लिए रिहान के माता-पिता के रक्त के नमूनों का कंकाल के डीएनए से मिलान कराया जा रहा है।


महिला थाना: दुष्कर्म पीड़िता और बच्ची का डीएनए टेस्ट
नवंबर माह में महिला थाने के भीतर एक दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की थी। पीड़िता का दावा था कि पवन पाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया है और वह ही उसकी छोटी बेटी का पिता है। इस दावे की पुष्टि और आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए पुलिस ने आरोपी और मासूम बच्ची के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।



हत्या और दुष्कर्म के कई संवेदनशील मामलों में उसकी जांच के लिए नमूने गाजियाबाद की निवाड़ी फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं। इन रिपोर्ट्स के आते ही अनसुलझे केसों की तस्वीर साफ हो जाएगी। रिपोर्ट जल्द प्राप्त हो, इसके लिए लैब को रिमाइंडर भेजा जा रहा है। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed