{"_id":"6a1d8951cf93eaf0330621ab","slug":"many-courses-including-sports-journalism-diploma-will-be-started-in-sports-university-meerut-news-c-72-1-mct1009-154126-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खेल विवि में शुरू होंगे स्पोर्ट्स जर्नलिज्म डिप्लोमा समेत कई कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खेल विवि में शुरू होंगे स्पोर्ट्स जर्नलिज्म डिप्लोमा समेत कई कोर्स
Mon, 01 Jun 2026 08:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 01 Jun 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
खेल विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की जानकारी देते कुलपति और कुलसचिव
10 जून से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, बीएससी और एमएससी योग कोर्स भी शुरू होगा
-- मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम की होगी शुरूआत,घुड़सवारी डिप्लोमा के लिए सेना से होगा एमओयू साइन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय ने शिक्षा और उद्योग को नई दिशा देने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्पोर्ट्स जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। बीएससी और एमएससी योग भी कराया जाएगा। पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 जून से प्रारंभ की जाएगी। इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा विवि की वेबसाइट sportsuniup.com पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।
सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्थित प्रौद्योगिकी महाविद्यालय सभागार में विश्वविद्यालय के कुलपति सेवानिवृत्त मेजर जनरल दीप अहलावत ने इसकी जानकारी दी। कुलपति ने बताया कि मेरठ देश की स्पोर्ट्स सिटी के रूप में पहचान रखता है और यहां बड़ी संख्या में खेल सामग्री बनाने वाली निर्माण इकाइयां हैं। ऐसे में स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन का यह पाठ्यक्रम युवाओं को रोजगार और कॅरिअर के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा वॉटर स्पोर्ट्स पाठयक्रम के लिए भी शासन को पत्र लिखा गया है। बीपीईएस, बीएससी और एमएससी योग के अलावा विभिन्न खेलों में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाएगी। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कोचिंग के अंतर्गत एथलेटिक्स, बैटमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती और योग में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तार किया जा रहा है। कोर्स में प्रवेश लेने वालों को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम, कृषि विवि आदि कैंपस में प्रशिक्षण कराया जाएगा। वार्ता के दौरान खेल विवि के कुलसचिव सुनील कुमार झा, अधिष्ठाता (शैक्षणिक) डॉ. सत्यत कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इनसेट
घुड़सवारी डिप्लोमा कोर्स के लिए भी तैयारी
कुलपति अहलावत ने बताया कि विश्वविद्यालय में पहली बार घुड़सवारी का डिप्लोमा कोर्स भी कराया जाएगा। इसके लिए भारतीय सेना से एक एमओयू साइन किया जाएगा। इस कोर्स में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी होना जरूरी है। देश में पहली बार यह कोर्स किसी विश्वविद्यालय में संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा व प्रशिक्षण करने के लिए अनुभवी शिक्षकों और प्रशिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी जारी है। इसके लिए सभी जानकारी विवि की वेबसाइट पर दी गई है।