फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Manu won in 60 meter race and Anushka won in 600 meter race

Meerut News: 60 मीटर दौड़ में मनु, 600 मीटर में अनुष्का ने बाजी मारी

Tue, 18 Nov 2025 06:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
Manu won in 60 meter race and Anushka won in 600 meter race
- सुभारती विश्वविद्यालय के स्टेडियम में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से मंगलवार को जनरल मोहन सिंह स्टेडियम सुभारती विश्वविद्यालय में एथलेटिक्स प्रतियोगिता की गई। इसमें में 14 से 16 वर्ष की महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान 60 मीटर दौड़ में मनु तो 600 मीटर दौड़ में अनुष्का ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सुभारती विश्वविद्यालय के शिक्षा एवं खेल विभाग के डीन डॉ. संदीप चौधरी ने किया। विशिष्ट अतिथि यूनिवर्सिटी के खेल सचिव डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. अतुल तिवारी एवं डॉ. दीपक रहे। जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की 164 बालिकाओं ने भाग लिया। इसमें सेंट पैट्रिक्स, बालेराम सरस्वती शिशु मंदिर, बीआईटी ग्लोबल, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस, आर्मी पब्लिक स्कूल आदि स्कूलों ने काफी संख्या में प्रतिभागी पहुंचे।
विज्ञापन

तकनीकी टीम के सदस्यों के रूप में सचिन भाटी, विक्रम सिंह, राधा चौधरी, अनिकेत, हिमांशु, प्रगति, आकाश चौधरी, सचिन रावत, रूपा चौधरी, अभिषेक राठी सहित अन्य का योगदान रहा। जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने समस्त टीमों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
ये रहे परिणाम
- बालिका अंडर-14 ट्रायथलॉन ए ग्रुप में प्रथम काव्या द गोल्ड पब्लिक स्कूल (2124 अंक), द्वितीय गार्गी शर्मा सेंट पैट्रिक एकेडमी (2096 अंक), तृतीय आराध्या पाराशर बालेराम सरस्वती शिशु मंदिर (1770 अंक) रहीं।
- ट्रायथलॉन बी ग्रुप में प्रथम ईशानी कृष्णा पब्लिक स्कूल (1918 अंक), द्वितीय यशिका (1579 अंक), तृतीय इवा सिरोही अध्ययन स्कूल मेरठ (1553 अंक) रहीं।
- ट्रायथलन सी ग्रुप में प्रथम अंशिका एमएस इंटर कॉलेज (1952 अंक), द्वितीय राशि जीआईसी पुट्ठा खास (1849 अंक), तृतीय गुरबाणी ढिल्लों डीएम पब्लिक स्कूल (1819 अंक) रहीं।
- बालिका 16 वर्षीय वर्ग में 60 मीटर दौड़ में प्रथम मनु मलिक केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस (8.19 सेकंड), द्वितीय कीर्ति एमएस इंटर कॉलेज (8.85 सेकंड), तृतीय खुशी पाहवा गोडविन पब्लिक स्कूल (9.22 सेकंड) रहीं।
- 600 मीटर दौड़ में प्रथम अनुष्का कृष्णा पब्लिक स्कूल (2 मिनट 15.72 सेकंड), द्वितीय सोनाक्षी तोमर आर्मी पब्लिक स्कूल (2 मिनट 19.76 सेकंड), तृतीय खुशी तोमर बालेराम सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल (2 मिनट 20.94 सेकंड) रहीं।

लंबी कूद : प्रथम पायल जनता इंटर कॉलेज (3.36 मी.), द्वितीय दीक्षा बीआईटी ग्लोबल स्कूल (2.84 मी.) , तृतीय ईशा एनकेबीआर एकेडमी (2.31 मी.)
डिस्कस थ्रो में प्रथम अनन्या (17.77 मी.) रहीं।
गोला फेंक : प्रथम अरितृका सिंह सक्सेस इंटरनेशनल स्कूल (8.57 मी.), द्वितीय आराध्या एलए इंटरनेशनल स्कूल (6.99 मी.), तृतीय निकिता बीआईटी ग्लोबल स्कूल (5.63 मी.)
भाला फेंक में प्रथम श्रेया शर्मा बालेराम सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल (28.43 मी.)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed