{"_id":"5fd901648ebc3e3c4d57a619","slug":"manu-opened-many-mafia-names-meerut-news-mrt515769338","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन्नू ने खोले कई माफिया के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन्नू ने खोले कई माफिया के नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मन्नू ने खोले कई माफिया के नाम
मेरठ।
मन्नू कबाड़ी को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक बाइक और एक तमंचा बरामद किया है। ऐसे में चर्चा है कि उसके सिर पर पुलिस का हाथ है। पूछताछ में मन्नू ने चोरी-लूट के वाहनों को खपाने वाले सोतीगंज के दर्जनों माफिया के नाम बताए हैं।
दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व गुजरात समेत कई राज्यों से चोरी होने वाले वाहन सोतीगंज में खपाए जाते हैं। इसमें सोतीगंज के मन्नू कबाड़ी का नाम पुलिस की सूची में सबसे ऊपर है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल की चिट्ठी के बाद मेरठ पुलिस ने मन्नू कबाड़ी, राहुल काला और मोहसिन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की। पुलिस ने राहुल काला को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। सोमवार को सदर पुलिस ने मन्नू कबाड़ी को गिरफ्तार किया।
मन्नू कबाड़ी की सोतीगंज, पटेलनगर में आलीशान कोठी है। इसका खुलासा पुलिस ने दबिश के दौरान किया था। अंदेशा था कि मन्नू कबाड़ी से दर्जनों गाड़ियां बरामद होंगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। पुलिस ने गुपचुप तरीके से मन्नू की गिरफ्तारी की। पोल खुलने पर चोरी की एक बाइक और एक तमंचा बरामद दिखाकर कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में कोई पुख्ता सबूत नहीं पेश किया।
विज्ञापन
एसओ सदर बाजार दिनेश चंद के अनुसार, मन्नू कबाड़ी ने पूछताछ में सोतीगंज के हाजी गल्ला, हाजी इकबाल समेत कई माफिया के नाम बताए हैं, जो चोरी और लूट की गाड़ियों को खपाते हैं। पुलिस का दावा है कि जिन जिन के नाम मन्नू ने बताएं हैं, सभी से पूछताछ की जाएगी।
क्यों नहीं बरामद हुईं गाड़ियां
पुलिस ने मन्नू कबाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सवाल उठता है कि आखिर मन्नू से पुलिस ने चोरी की गाड़ियां क्यों बरामद नहीं कराईं। एसओ सदर का कहना है कि मन्नू कबाड़ी को पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करेगी। उसके बाद चोरी-लूट के वाहन बरामद करेगी।
संपति जब्त करने की प्रक्रिया जारी
पुलिस का दावा है कि मन्नू कबाड़ी ने अपराध करके करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। अनुबंधित बस चला रखी है। देहात में जमीन खरीदकर डेयरी खोली हुई है। गैंगस्टर के तहत मन्नू की संपत्ति पुलिस जब्त करेगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है।
राहुल काला टारगेट पर
एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि मन्नू कबाड़ी को जेल भेज दिया गया है। अब राहुल काला टारगेट पर है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। राहुल भी गैंगस्टर में वांछित है। वाहनों को काटने वाले अन्य अपराधियों पर भी पुलिस शिकंजा कसेगी।