फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Manthara manipulated Kaikeyi and sent Rama to exile.

Meerut News: मंथरा ने पलटी कैकेई की बुद्धि, श्रीराम को कराया वनवास

Wed, 24 Sep 2025 05:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
Manthara manipulated Kaikeyi and sent Rama to exile.
बुढ़ाना गेट जिमखाना मैदान में रामवनवास की लीला का किया मंचन, देखने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर रामलीला कमेटी द्वारा बुढ़ाना गेट जिमखाना मैदान में रामवनवास की लीला का मंचन किया गया। अयोध्या में राजा जनक ने गुरु वशिष्ठ के सामने युवाराज श्रीराम को राजा बनाने प्रस्ताव रखा तो पूरी अयोध्या में खुशियां छा गई। होली और दीपावली एकसाथ मनाई गई लेकिन इस बीच मंथरा के कठोर वचनों ने कैकेई की बुद्धि पलट दी। उसने भरत के लिए राजगद्दी और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा।
लीला उद्घाटन अमित बंसल, अशोक कुमार, पीयूष प्रकाश ने किया। भरत मिलाप समिति शारदा रोड ब्रह्मपुरी द्वारा आरती संपन्न कराई गई। दर्शक स्वयं को मिथिला नगरी में उपस्थित अनुभव किया। श्रीराम और माता सीता के विवाह की सुंदर झांकी ने सभी को आनंदित कर दिया। मंच की भी सुंदर सजावट की गई। वैदिक मंत्रों के उच्चारण और पुष्प वर्षा के बीच मंचन आरंभ हुआ। मंचन के दौरान मुख्य पूजनकर्ता आलोक, रानू सत्संगी, अनिल बंसल रहे। प्रसाद सेवा सुभाष अग्रवाल ने दी। इस अवसर पर मनोज गुप्ता, राकेश गर्ग, मनोज अग्रवाल, आलोक गुप्ता, योगेंद्र अग्रवाल, राकेश शर्मा, रोहताश कुमार प्रजापति, टीसी शर्मा, अजय गोयल, राजन सिंघल, विपुल सिंघल, अंबुज रहे।
विज्ञापन

सूरजकुंड : राम वनवास की तैयारियों का मंचन
मेरठ। सूरजकुंड पर गणेश रामलीला मंडल ने श्रीराम विवाह और राम वनवास की तैयारी का मंचन किया। कलाकारों ने दिखाया कि जब राम ने धनुष तोड़ दिया तब जनक ने लग्न पत्रिका अयोध्या भेजी। बरात आई और विवाह हुआ। तब देवताओं ने मंथरा के द्वारा कैकेई को माध्यम बनाकर श्रीराम को वनवास कराया। लीला आरती के साथ प्रारंभ हुई। गुरु मां नीलिमानंद ने अतिथियों का तिलक किया। समिति ने सभी को प्रतीक चिन्ह दिए। इस अवसर पर विवेक वाजपेयी, मुकेश सिंघल, संजीव अग्रवाल, दलजीत सिंह, पुलकित अग्रवाल, दीपक जिंदल, अमित गर्ग, विपिन गोयल, शगुन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
छावनी सदर: श्रीराम बारात का किया स्वागत
मेरठ। छावनी सदर से निकाली गई श्रीराम बारात में 30 से अधिक स्थानों पर स्वागत किया गया। सदर में विभिन्न स्थानों पर पंडाल लगाकर व्यापारियों ने प्रसाद वितरण किया। गंज बाजार, सराफा, मंडी, थाना रोड आदि स्थानों पर स्वागत में संजय जैन, राजीव मित्तल, मनोज गुप्ता, अभिषेक मित्तल, रितिक मित्तल रहे। भगवान श्रीराम की आरती, पूजन और पुष्पवर्षा की गई।
जेलचुंगी : पुष्प वाटिका में सीता ने किए श्रीराम के दर्शन
मेरठ। जेलचुंगी में रामलीला के चौथे दिन पुष्प वाटिका लीला हुई। माता सीता ने पहली बार श्रीराम के दर्शन किए। माता गौरा से माता सीता ने श्रीराम को पति के रूप में मांगा था। सीता स्वयंवर ने श्रीराम ने धनुष तोड़ा और सीता राम जी का विवाह हुआ। इस बीच लक्ष्मण और भगवान परशुराम के बीच संवाद को दिखाया गया। लीला संयोजक सोनू शर्मा, महावीर सिंह, राजेंद्र पटेल, अशोक शाक्य, संजीव सहरावत रहे।

कसेरूखेड़ा : श्रीरामलीला के लिए भूमि पूजन
मेरठ। श्रीरामलीला दशहरा कमेटी कसेरूखेड़ा में भूमि पूजन हुआ। कमेटी अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा, विशिष्ट अतिथि अंकित चौधरी, शक्ति राज सिंह, रीना शर्मा रहीं। पंडित राजू शर्मा ने पूजन किया। अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि 2 अक्टूबर को दशहरा मेला होगा। इस अवसर पर शिवकुमार शर्मा, नंदकिशोर, जयप्रकाश, मनोज यादव, कुणाल दीक्षित, राकेश सक्सेना, लोकेश गुर्जर, पार्षद शालू यादव रहीं।

--
रजबन फुटबॉल मैदान: नारद मोह की लीला दिखाई
मेरठ। रजबन फुटबॉल ग्राउंड में रामलीला कमेटी ने मंचन आरंभ किया। उद्घाटन सुनील कुमार बाबा ने किया। पूजन का सौभाग्य सुधीर सुधीर रस्तौगी, केवल कृष्ण शर्मा, अजमल कमल और मीना मेहता को मिला। पहले दिन की रामलीला में नारद मोह लीला प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर अशोक भटनागर, सुधीर कन्नौजिया, श्रीराम मदान, सुधीर भटनागर, रजनीश यादव, दीपक मुखी, अभिषेक शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed