फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Manoj Kumar becomes branch president

Meerut News: शाखा अध्यक्ष बने मनोज कुमार

Wed, 11 Feb 2026 10:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Manoj Kumar becomes branch president
सरधना। पालिका सभागार में आयोजित बैठक में शामिल कर्मचारी। स्व्यं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका सभागार में मंगलवार पालिका कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की शाखा इकाई का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से लिपिक मनोज कुमार को शाखा अध्यक्ष चुना गया। सोहनवीर सिंह को अपने पूर्व पद के साथ शाखा महामंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

बैठक में कर्मचारियों ने कुछ अराजनीतिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और स्वयंभू नेताओं द्वारा अनावश्यक हस्तक्षेप, बेबुनियाद आरोप लगाने और पालिका की छवि धूमिल करने पर चिंता व्यक्त की। शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि संगठन सभी कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और किसी भी प्रकार का शोषण या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शाखा संरक्षक विपिन शर्मा ने शीघ्र मंडल स्तरीय सम्मेलन आयोजित कर कर्मचारियों की मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान विजय सोम, मुनीष कश्यप, विनोद यादव, वसीम अंसारी, अमित कुमार, हरपाल, शिवानी शर्मा मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed