फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mann Ki Baat programme was seen and heard at the booths

Meerut News: बूथों पर देखा-सुना गया मन की बात कार्यक्रम

Sun, 26 Oct 2025 08:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
Mann Ki Baat programme was seen and heard at the booths
दौराला- मन की बात सुनने के लिए एकत्रित हुए भाजपा पदा​धिका​री व कार्यकर्ता। स्रोत : स्वयं
दौराला। भराला गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 127वें एपिसोड को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 271 व 272 पर सुना। बूथ अध्यक्ष अमित मुखिया के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में जीएसटी महोत्सव, छठ महोत्सव, स्वदेशी खरीदारी को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व से पहले जीएसटी घटाकर देश को तोहफा दिया गया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, समीर, मदनपाल, ओमप्रकाश, हरेंद्र सिंह, संध्या, कृष्ण पाल, संजय, डॉ. धनेश, मोहित, सोनू, ओमवीर, आशीष, अंकुर, सुक्रमपाल, शिवम, गोलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना मन की बात कार्यक्रम
सरधना। भाजपा सरधना मंडल के सभी बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देखा और सुना गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है। इस बार उन इलाकों में भी खुशियों के दीप जले हैं, जहां कभी माओवादी आतंक का अंधकार छाया रहता था। सभी सेक्टर संयोजकों ने अपने-अपने बूथ अध्यक्षों के साथ मन की बात कार्यक्रम को संपर्क सरल एप पर अपलोड किया। इसकी व्यवस्था भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक जैन के नेतृत्व में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने संभाली। संचालन और आयोजन में शंकर सिंह, शानू जैन, सुमित, मोहित सिंह, वीरेंद्र सैनी, दीपक विश्वकर्मा, वरुण सिंह, शिवकुमार जैन, पिंकी सोम, उमा त्यागी ने सहयोग दिया।

दौराला- मन की बात सुनने के लिए एकत्रित हुए भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : स्वयं

दौराला- मन की बात सुनने के लिए एकत्रित हुए भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed