फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   manmohan sarkaar ne nahi

‘मनमोहन सरकार ने नहीं पीटा सर्जिकल स्ट्राइक का ढोल’

Wed, 05 Oct 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 05 Oct 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
manmohan sarkaar ne nahi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नगमा मोरारजी ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा पर हमला बोला। कहा कि मोदी सरकार हाल ही में हुई सर्जिकल स्ट्राइक को पहली बार होना बता रही है। जबकि सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक इससे पहले डॉ. मनमोहन सिंह सरकार के समय में भी की थी। लेकिन मनमोहन सरकार ने उसका भाजपा की तरह ढोल नहीं पीटा था।
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बृहस्पतिवार को होने जा रही किसान यात्रा के सिलसिले में मेरठ पहुंचीं नगमा ने कहा कि मोदी सरकार ने अब तक एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है। किसी के भी अच्छे दिन नहीं आए हैं। न किसानों को उनकी फसल का डेढ़ गुणा दाम मिल सका है और न ही देश का काला धन ही लाया जा सका है। प्रदेश का विकास 28 साल से ठप पड़ा है। मेरठ में भाजपा के सांसद, विधायक और मेयर हैं, इसके बावजूद मेरठ को स्मार्ट सिटी का दर्जा नहीं मिल पा रहा है। एयरपोर्ट अटक गया है और शहर गंदगी से अटा है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने किसानों का 72 हजार करोड़ रुपये ब्याज माफ किया था और मोदी सरकार चहेते उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर रही है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ और बिजली बिल हाफ करने का राहुल गांधी का वादा दस दिन के अंदर पूरा कर दिया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय प्रधान, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, अभिमन्यु त्यागी, नवनीत नागर, अखिल कौशिक, हरि किशन वर्मा, खेमचंद पहलवान, सैयद सलीमुद्दीन शाह, रोहित गुर्जर, मासूम असगर, आदित्य शर्मा, मतन सिंह, सलीम पठान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने वतन लौटें पाकिस्तानी कलाकार
तनाव के चलते पाकिस्तानी कलाकारों के अपने वतन लौटने के सवाल पर नगमा ने कहा कि ताजा हालात में देशवासी नहीं चाहते कि पाकिस्तानी कलाकार यहां काम करें। वे भी देशवासियों के साथ हैं और पाकिस्तानी कलाकारों को स्थिति सामान्य होने तक अपने वतन लौट जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed