फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Manipulating woman, family attack

युवती से छेड़छाड़, परिजनों पर हमला   

Mon, 04 Apr 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 04 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Manipulating woman, family attack
आरोपी पक्ष के घर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
अंबेडकर रोड पर रविवार रात शराब पी रहे युवकों ने एक युवती के छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवकों ने परिजनों के साथ मारपीट की। यहीं नहीं फैंटम पुलिस भी हमला किया, लेकिन पुलिसकर्मी किसी तरह वहां से बच कर निकले। बाद में पुुलिस फोर्स पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।
विज्ञापन


अंबेडकर रोड स्थित एक मोबाइल की शॉप पर आएं दिन कुछ युवक शराब पीते हैं। रविवार शाम को भी वहां युवक शराब पी रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रही एक युवती के साथ उन्होंने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर गाली गलौज कर युवती के साथ अभद्रता की। शोर सुनकर युवती के परिजन वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उनपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

विज्ञापन

वहां मौजूद लोग उन्हें बचाने दौड़े तो उन पर भी पथराव किया गया। सूचना पर फैंटम पुलिस के दो सिपाही मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके  साथ भी मारपीट की कोशिश की। इस पर पुलिसकर्मी जैसे तैसे वहां से निकले और पुलिस फोर्स को बुलाया। पुलिस ने मारपीट में घायल दो लोगों को अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस आरोपी पक्ष के घर पहुंची तो वहां मौजूद एक महिला ने पुलिसकर्मियों और मीडिया के साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है।  एसओ यादराम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 


युवती से छेड़छाड़
शनिवार
शाम शिव लोक पुरी में एक युवती के  साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट की। युवती के पिता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। मामले में पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी थी। रविवार को दोनों पक्षों ने समझौता हो गया। 

 

घर में घुसकर हमला

श्यामनगर में रविवार को पैसों के विवाद में चार युवकों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए। आरोपी पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग की तो मोहल्ले में भगदड़ मच गई।
लिसाड़ीगेट के श्यामनगर निवासी सद्दाम पुत्र हनीफ के मकान में चिनाई का काम चल रहा है।

 

रविवार शाम को पड़ोसी शहजाद अपने साथी गुल्लू, मसूद और एक अन्य के साथ सद्दाम के घर पहुंचा। सद्दाम और शहजाद में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। शहजाद ने अपने साथियों के साथ मिलक र हमला बोल दिया। घर में मौजूद महिलाओं ने बचाने की कोशिश तो आरोपियों ने उनके कपड़े फाड़ दिए। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। जमकर पथराव हुआ। शहजाद ने तमंचे से फायरिंग कर दी।

 

सूचना मिलते ही लिसाड़ीगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। मारपीट में पीड़ित पक्ष से सद्दाम, रईसा और अन्य युवक घायल हो गया। बाद में पीड़ित पक्ष के लोगों ने पिलोखड़ी पुलिस चौकी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। एसओ लिसाड़ीगेट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed