फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mango crop has damaged due to storm and rain in western UP and now farmers are worried

पश्चिमी यूपी का हाल: सुहाना हुआ मौसम, पर टूट गए किसानों के अरमान, आम की फसल पर बारिश और तेज आंधी का कहर

Sat, 27 May 2023 12:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 May 2023 12:41 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी का हाल : बारिश होने से मौसम तो सुहाना हो गया लेकिन, किसानों के अरमान टूट गए हैं। तेज आंधी और बारिश से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
Mango crop has damaged due to storm and rain in western UP and now farmers are worried
मेरठ में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मई के अंतिम सप्ताह में लगातार मौसम के बदलाव के चलते शनिवार सुबह फिर से आसमान में काले बादल छा गए। वहीं, देखते ही देखते तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी की रफ्तार करीब 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। बताया गया कि शनिवार सुबह पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर पेड़ और खंभे टूट गए हैं। वहीं, खंभे टूटने से कई इलाकों में बिजली आपर्ति भी बाधित रही। वहीं, आम की फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह अचानक खराब हुआ मौसम करीब आठ बजे तक ऐसे ही रहा। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम में बदलाव आया और आसमान पर हल्के बादल और धूप का असर दिखाई। अभी मौसम में ऐसे ही उतार-चढ़ाव रहेगा। बारिश और आंधी के चलते गर्मी ने काफी राहत दी है।

विज्ञापन

Mango crop has damaged due to storm and rain in western UP and now farmers are worried
बारिश - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पिछले कई दिनों से लगातार चल रही आंधी के चलते आम की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में आम लगातार गिर रहा है। इससे उत्पादन पर भी असर दिखाई देगा। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बारिश के चलते प्रदूषण में कमी रहेगी और फिलहाल तापमान में भी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी।

Mango crop has damaged due to storm and rain in western UP and now farmers are worried
बिजनौर में मौसम का हाल। - फोटो : अमर उजाला

मौसम ने फिर बदली करवट, हवा के साथ शुरू हुई बारिश
बिजनौर में शनिवार सुबह से ही मौसम ने करवट बदल दी। सुबह से ही आसमान में काले काले बादल छा गए। कुछ देर बाद तेज हवा चलने लगी और 7:45 बजे बारिश शुरू हो गई। हवा और बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। बारिश होने से किसान जहां पशु चारे की बुवाई एक साथ कर लेंगे तो वहीं बारिश से गन्ने की अगेती फसल को फायदा है, लेकिन पछेती गन्ना बुवाई रपडा लगने से अंकुरित कम होगा, जिससे उत्पादन पर असर पड़ेगा। पछेती गन्ना निलाई गुलाई पर्याप्त न होने से घास ज्यादा और गन्ने का जमाब कम होगा,जिससे उसके उत्पादन पर असर पड़ेगा। तेज हवा चलने से मौसम में ठंड हो गई और लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली।

विज्ञापन

Mango crop has damaged due to storm and rain in western UP and now farmers are worried
मुजफ्फरनगर में गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जिले में तेज हवा के साथ बारिश हुई। आम की फसल को नुकसान हुआ है। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर के भोपा रोड पर बरगद का पेड़ उखड़ कर गिर गया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ है।

Mango crop has damaged due to storm and rain in western UP and now farmers are worried
बागपत में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला

बागपत में तेज हवा और बेमौसम बारिश से भारी नुकसान हुआ है। जहां बढ़ती गर्मी से लोगों ने ली राहत की सांस ली, वही किसानों का भारी नुकसान हुआ है। जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे टूटे हुए पड़े हैं। शहर में कई जगहों पर बिजली गुल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed