फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mangalia worth Rs 2 lakh may be hidden in West UP, STF's scandal

पश्चिमी यूपी में छिपा हो सकता है हरियाणा से फरार 2 लाख का इनामी मांगरिया, एसटीएफ की दबिश

Mon, 28 Dec 2020 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 28 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Mangalia worth Rs 2 lakh may be hidden in West UP, STF's scandal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा से फरार चल रहे दो लाख के इनामी मनोज मांगरिया के वेस्ट यूपी में छिपे होने का अंदेशा है। एसटीएफ की जांच पड़ताल में सामने आया है कि हरियाणा पुलिस जिसकी तलाश में लगी है, वह वेस्ट यूपी में हो सकता है।
विज्ञापन


एसटीएफ मेरठ ने शनिवार को इस गैंग के दो शूटरों को मुजफ्फरनगर के जानसठ से गिरफ्तार किया था, जिनसे पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। रात में एसटीएफ मेरठ ने मनोज मांगरिया की तलाश में मुजफ्फरनगर में भी दबिश दी है।
विज्ञापन


एसटीएफ मेरठ के डीएसपी बृजेश सिंह के अनुसार शनिवार को एसटीएफ मेरठ की टीम ने कुख्यात मनोज मांगरिया के शूटर आर्यन खान उर्फ बिट्टू निवासी टीकड़ी खेड़ा थाना सोनीपत हरियाणा और धीरेंद्र उर्फ अजय फौजी निवासी कादरीपुर थाना जानसठ मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया था। यह दोनों ही अपराधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे पूछताछ में पता चला है कि यह लंबे समय से कुख्यात मनोज मांगरिया के लिए काम कर रहे हैं। पूछताछ में पता चला कि फरीदाबाद हरियाणा के गैंगस्टर 2 लाख के इनामी मनोज मांगरिया के लिए काम कर रहे हैं।

दोनों ने मनोज मांगरिया व अन्य साथियों के साथ मिलकर 23 दिसंबर को कूड़े के ठेके को लेकर प्रॉपर्टी डीलर मनोज भाटी की फरीदाबाद में हत्या कर दी गई थी। जिसमें फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच व पुलिस द्वारा 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

वहीं मेरठ एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए धीरेंद्र उर्फ अजय फौजी ने बताया कि वह 2004 में सेना में भर्ती होकर फस्ट पैरा कमांडो हिमाचल प्रदेश में नियुक्त था। 2016 में बारामूला में नियुक्ति के दौरान हुई हत्या के केस में सजा होने के बाद सेंट्रल जेल अंबाला में बंद था।

यहीं पर मुलाकात मनोज मांगरिया से हुई थी। 2020 में वह कोविड के चलते पैरोल पर था। अब एसटीएफ मेरठ और हरियाणा के पुलिस वेस्ट यूपी में मनोज मांगरिया की तलाश में लगी है। जहां इस्तीफा की एक टीम रात में मुजफ्फरनगर में पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed