{"_id":"62c5724297e7ab3b6d7930b8","slug":"man-suicide-in-a-family-dispute-in-hastinapur-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide: मेरठ के हस्तिनापुर में गृह क्लेश के चलते युवक ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide: मेरठ के हस्तिनापुर में गृह क्लेश के चलते युवक ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 06 Jul 2022 05:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 06 Jul 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को तहरीर देते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के हस्तिनापुर में बुधवार को कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवक ने गृह क्लेश के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी लगने पर परिजन आनन-फानन में युवक को लेकर चिकित्सकों के पास पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी निवासी टिंकू नंबरदार उर्फ विश्वजीत (22) पुत्र देविंदर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार दोपहर टिंकू का परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद टिंकू ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
परिजनों को सूचना लगी तो कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन आनन-फानन में टिंकू को सीएचसी चिकित्सकों के यहां लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर जांच पड़ताल के लिए पहुंचे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन