दोस्त बना दुश्मन, बहाने से छत पर बुलाया, फिर चौथी मंजिल से धक्का देकर हत्या, मामूली बात पर था विवाद
- कांशीराम कालोनी में युवक की मौत का मामला
- मृतक के परिवार वालों ने पड़ोसी युवक पर लगाए आरोप
- आरोपी युवक हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कालोनी में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के मांगेराम ने उसे छत पर बुलाकर जान से मारने की नीयत से धक्का दिया था। आरोप के बाद युवक फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
कांशीराम कालोनी निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार को पड़ोसी मांगेराम घर आया था। उसने बेटे विशाल से जरूरी बात करने की बात कही थी। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया। मांगेराम जबरन विशाल को अपने साथ ले गया। उसने मकान की चौथी मंजिल पर ले जाकर विशाल को धक्का दे दिया। अस्पताल ले जाते समय विशाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: यूपी के सहारनपुर में किशोरी से हैवानियत, खेत मे ले जा कर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
युवक की मौत के बाद रविवार रात परिवार की ओर से शेखपुरा पुलिस चौकी पर तहरीर दी गई। इसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी डीपी तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक आरोपी युवक फरार हो चुका था। सीओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास चल रहे हैं।
पहले दोस्त थे, बाद में बढ़ा विवाद
क्षेत्र के पार्षद प्रदीप उपाध्याय सहित कुछ अन्य लोगों ने बताया कि विशाल और मांगेराम पहले दोस्त ही थे। लेकिन कुछ समय पहले साइकिल उठाने के मामले को लेकर विवाद बढ़ गया था। इसके बाद से ही परिजन मांगेराम को विशाल से मिलने पर एतराज करते थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/