फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man misbehave a Teenage girl and her mother meerut, case filed

यूपी: मेरठ में दसवीं की छात्रा व उसकी मां से सामूहिक दुष्कर्म, शिक्षक समेत तीन पर रिपोर्ट 

Wed, 10 Apr 2019 03:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Apr 2019 03:08 PM IST
सार

  • वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मां को भी बनाया शिकार, शिक्षक समेत तीन पर रिपोर्ट।

विज्ञापन
man misbehave a Teenage girl and her mother meerut, case filed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शास्त्रीनगर क्षेत्र में दसवीं की छात्रा और उसकी मां से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक औरउसके दो साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी शिक्षक ने किशोरी छात्रा की वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल भी किया। मंगलवार देर रात तीनों आरोपियों पर थाना मेडिकल में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष ने बताया कि छात्रा अपने छोटे भाई के साथ शास्त्रीनगर में एक शिक्षक के घर पर करीब आठ माह से ट्यूशन पढ़ने जाती थी। छात्रा का आरोप है कि शिक्षक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो क्लिप बना ली। 
विज्ञापन


इसके बाद से वह वीडियो क्लिप दिखाकर करीब चार माह से छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता आ रहा था। चार अप्रैल को वीडियो क्लिप का पता छात्रा के परिजनों को लगा। छात्रा की मां ने आरोपी शिक्षक के घर पहुंचकर इसका विरोध जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की भी धमकी
छात्रा की मां का आरोप है कि शिक्षक ने उसे वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी शिक्षक ने अपने दो साथियों के साथ छात्रा की मां से दुष्कर्म किया और इसकी भी वीडियो क्लिप बना ली।

अब तीनों आरोपी धमकी दे रहे हैं कि यदि थाने में शिकायत की तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। गवाह को भी नहीं छोड़ेंगे। जिसके बाद छात्रा की मां ने पुलिस अफसरों से शिकायत करते हुए मेडिकल थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िताओं को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला जिला अस्पताल भेजा है। 

मेडिकल एसओ ने कहा - छात्रा ने भी बदले बयान
एसओ मेडिकल कैलाश चंद्र का कहना है कि सात अप्रैल को छात्रा ने सूचना दी थी कि उसका पिता उसके साथ मारपीट करता है। जिसके बाद छात्रा ने पिता के खिलाफ तहरीर दी। छात्रा के पिता को थाने में पूछताछ के लिए लाया गया। मामला पारिवारिक था। जिसके बाद पिता को छोड़ दिया गया।

एसओ के अनुसार छात्रा की मां ने जो तहरीर दी, उसमें शिक्षक पर छात्रा से चार माह तक दुष्कर्म का आरोप लगाया। लेकिन छात्रा ने बयान में कहा कि उसके साथ शिक्षक ने दुष्कर्म किया। अन्य दो युवकों ने वीडियो बनाई थी। वहीं, छात्रा के माता-पिता ने बयान दर्ज कराए कि पहले छात्रा और फिर उसकी मां के साथ तीनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया।

तीनों पर मुकदमा दर्ज
एसओ कैलाश चंद्र ने बताया कि शिक्षक दीपक कुमार, सराफ का बेटा बिन्नू और सचिन निवासी शास्त्रीनगर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सही जानकारी सामने आएगी।

कड़ी कार्रवाई होगी
पूरे मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। -डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed