यूपी: तमंचे के बल पर युवती से बंधक बनाकर दुष्कर्म, सांप्रदायिक तनाव, एक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की 18 वर्षीय युवती शुक्रवार सुबह करीब दस बजे गांव में किराना स्टोर से सामान लेने गई थी। किराना स्टोर दूसरे समुदाय के युवक का है। आरोप है कि युवक ने युवती को सामान देने के बहाने दुकान में बुला लिया।
इसके बाद तमंचे के बल पर उससे दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपी ने युवती को धमकाया कि किसी से शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देगा। दुकानदार पर युवती का गला दबाने का भी आरोप है।
बंधनमुक्त होकर युवती घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद युवती पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर आरोपी के घर पहुंच गए और तोड़फोड़ का प्रयास किया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने से गांव में अफरातफरी मच गई। आरोप है कि आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को दुकान से भगा दिया। पीड़ित पक्ष की सूचना पर मुंडाली पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
इसका घर फूंक दो
युवती की बिरादरी के लोगों में घटना को लेकर आक्रोश था। कुछ लोगों ने कहा कि पड़ोसियों ने आरोपी को भगा दिया है। आरोपी न मिले तो इसका इसका घर फूंक दो। बाद में परिजन युवती को लेकर मुंडाली थाने पहुंचे। एसओ मुंडाली विनोद कुमार का कहना है कि युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी महताब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।