{"_id":"67f8afdf68def431450f980d","slug":"man-dead-body-found-in-forest-in-mawana-woman-found-buried-in-a-mango-garden-in-bhawanpur-meerut-2025-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिन निकलते ही वारदात: मवाना में जंगल में पड़ा मिला युवक का शव, भावनपुर में युवती की हत्या कर शव दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन निकलते ही वारदात: मवाना में जंगल में पड़ा मिला युवक का शव, भावनपुर में युवती की हत्या कर शव दबाया
Fri, 11 Apr 2025 11:30 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:30 AM IST
सार
मेरठ के भावनपुर में युवती की हत्या कर शव आम के बाग में जमीन में दबा दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
माैके पर माैजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गेसुपुर दतावली स्थित नीरज पुत्र राजेंद्र शर्मा के आम के बाग मे लगभग 35 वर्षीय महिला शव जमीन मे दबा मिला। जिसे जंगली कुत्तो नोच रहे थे। सूचना बाग की रखवाली कर रहे मनोज गेसुपुर निवासी ने बाग मालिक को दी। वहीं जानकारी मिलने पर पहुंचे सीओ देहात शिव प्रताप ने मामले की जानकारी करते हुए कार्रवाई शुरु कर दी। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विलाप करते युवक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मवाना में जंगल में पड़ा मिला युवक का शव
मवाना में गांव रसूलपुर गांवड़ी निवासी कंवर पाल का शव ततीना के जंगल में पड़ा मिला। बताया गया कि गांव रसूलपुर गांवड़ी निवासी कंवर पाल ने गांव ततीना के जंगल में खेत ठेके पर लिए हुए हैं। आज उसका शव जंगल में पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि वह गुरुवार शाम खेतों में पानी देने के लिए आया था लेकिन वापस नहीं लौटा। सारी रात उसके शव को तलाश किया गया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
परिजनों का यह भी आरोप है कि जहां शव मिला है। वहां रात के समय जब उन्होंने तलाश किया था तो शव नहीं था। परिजन एसपी देहात को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं अभी तक पुलिस को शव नहीं सौपा है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है।