{"_id":"5bbf4081bdec224ff83ac4f6","slug":"man-attempt-to-suicide-from-the-hospital-building-in-meerut-after-here-death-news-of-his-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में साथ छूटा तो अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा प्रेमी, अधूरी रह गई प्रेम कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में साथ छूटा तो अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा प्रेमी, अधूरी रह गई प्रेम कहानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 11 Oct 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने अस्पताल परिसर की तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने का प्रयास किया। आत्महत्या करने के इरादे से युवक इमारत से नीचे कूद गया। अस्पताल कर्मचारियों ने जब युवक के कराहने की आवाज सुनी तो परिसर में हड़कंप मच गया। युवक को आनन-फानन में तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
दरअसल युवक और उसकी प्रेमिका ने कुछ दिन पहले ही जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था जिसमें युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं युवक का कंकरखेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। युवक को जब यह मालूम चला कि उसकी प्रेमिका की मौत हो गई है तो उसने अस्पताल की तीसरी मंजिल पर पहुंचकर जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सरधना कस्बे के मोहल्ला धर्मपुरा स्थित श्री रामतलैया मंदिर में जैविंद्र मिश्रा कई वर्षों से पुजारी के रूप में परिवार समेत रह रहे हैं। पुजारी की बेटी भारती (16) कस्बे के एक कॉलेज में कक्षा 11 की पढ़ाई कर रही थी। युवती का युवक नोनू सैनी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले सप्ताह शनिवार को प्रेमी युगल ने सल्फास खा लिया और अपने-अपने घर पहुंचे। किशोरी को उल्टी लगनी शुरू हुई और उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, युवक का कंकरखेड़ा के निजी अस्पताल में इलाज चल ही रहा था कि युवक ने फिर से आत्महत्या का प्रयास किया। इस मामले में युवती के परिजनों ने दो युवकों पर किशोरी को जहर देने के मामले में तहरीर दी थी। इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/