{"_id":"6a29ac0412c5614339010416","slug":"man-arrested-for-pressuring-woman-into-friendship-on-instagram-meerut-news-c-72-1-mct1011-154571-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती का दबाव बना रहा था, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती का दबाव बना रहा था, गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर महिला को परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी नौचंदी निवासी हनी को गिरफ्तार कर लिया।
गढ़ रोड स्थित एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार को मेडिकल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि आरोपी हनी कई दिनों से इंस्टाग्राम के माध्यम से उस पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। महिला द्वारा विरोध करने और बातचीत से इन्कार करने पर आरोपी लगातार अश्लील व आपत्तिजनक संदेश भेजने लगा। आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
-- -- -- -- -- -- -