फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man arrested for acid attack on sister-in-law and two innocent nieces

Meerut News: भाभी और दो मासूम भतीजियों पर तेजाब से हमला करने वाला गिरफ्तार

Mon, 16 Mar 2026 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for acid attack on sister-in-law and two innocent nieces
खरखौदा (मेरठ)। भाभी काजल और दो मासूम भतीजियों दिव्यांशी और वंशिका पर तेजाब हमला करने के आरोपी अजय को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को वारदात के बाद आरोपी खेत के रास्ते भागकर हरिद्वार चला गया था।
विज्ञापन

सेतकुआं गांव निवासी आरोपी अजय का मंगलवार को तहेरे भाई छोटे और उसकी पत्नी बबली से झगड़ा हो गया था। बताया गया है कि आरोपी बबली पर बुरी नजर रखता था। इसी बात का विरोध करने पर आरोपी उनसे झगड़ा करने लगा था। मंगलवार को आरोपी ने बबली पर तेजाब से हमले की कोशिश की। बबली किसी तरह बच गई लेकिन बीच-बचाव करने पहुंची जेठानी काजल पर आरोपी ने तेजाब से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान पास में खेल रहीं काजल की डेढ़ वर्षीय बेटी दिव्यांशी और बबली की दो वर्षीय बेटी वंशिका भी तेजाब हमले में झुलस गईं। तीनों को एनसीआर मेडिकल कॉलेज खरखौदा में भर्ती कराया गया था। काजल की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी को तलाश रही थी। आरोपी अजय सैलून चलाता है। उसने 11 वर्ष पहले कैंची से हमला कर बुजुर्ग देवी सहाय की हत्या कर दी थी। इस मामले में ही आरोपी छह माह पहले जमानत पर जेल से आया था। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपी हरिद्वार से वापस लौटा था। सूचना पर गांव के बाहर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed