{"_id":"5e77657f8ebc3e76d36adfbb","slug":"man-and-woman-commits-suicide-together-in-ganganagar-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ में जीजा-साली ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ में जीजा-साली ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 22 Mar 2020 06:47 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 22 Mar 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
suicide, meerut news
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के गंगानगर स्थित एच ब्लॉक में एक व्यक्ति और एक युवती का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद गंगानगर पुलिस मौके पहुंची। जांच पड़ताल में सामने आया कि मृतक शख्स और युवती आपस में जीजा-साली हैं। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
नौचंदी थाना क्षेत्र के फूल बाग कॉलोनी निवासी गौरव उर्फ रिंकू गंगानगर एच ब्लॉक में अपनी साली के यहां पर आया था। जीजा साली में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद गौरव अपने घर लौट गया। इसके बाद साली ने जीजा को फोन करके कहां कि मैं खुदकुशी कर रही हूं।
विज्ञापन
जीजा वापस लौट कर आया तो साली पंखे पर झूलती मिली। जिसके बाद बाद गौरव ने भी खुद को फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि युवती शिक्षिका है और एक स्कूल में पढ़ाती है।
विज्ञापन
शिवसागर देहात अखिलेश भदोरिया का कहना है कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है दोनों में किस बात को लेकर विवाद हुआ इसकी भी छानबीन चल रही है दोनों के परिजनों को बुलाया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।