फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Malipur cow shelter site inspected by officers

अधिकारियों ने मालीपुर गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया

Fri, 29 May 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Malipur cow shelter site inspected by officers
अधिकारियों ने मालीपुर गोआश्रय स्थल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

हस्तिनापुर। प्रदेश सरकार की मंशा है कि सभी गोआश्रय स्थलों को पूरी तरह हाईटेक बनाया जाए। जिससे गोवंश को किसी भी तरह की कोई भी असुविधा न होने पाए। इसके लिए प्रशासनिक उच्चाधिकारी निरीक्षण करते रहते हैं। गुरुवार को खंड विकास अधिकारी ने खंड सहायक अधिकारी सहित खंड कार्यालय के कर्मचारियों के साथ मिलकर मालीपुर स्थित गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। जहां पर दीवार और मिट्टी भराव सहित गोआश्रय स्थल के निर्माण के कार्य को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। निर्माण सहित हरे चारे आदि की गुणवत्ता की जांच के लिए खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने गुरुवार को खंड सहायक अधिकारी विनीत भटनागर के साथ मिलकर गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद कर्मचारियों को कहा कि गोवंश को कोई भी परेशानी न होने पाए और सभी कार्यों को जल्द दुरुस्त कराएं। इस अवसर पर को आश्रय स्थल के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

जैन धर्म के मूल सिद्धांतों को विस्तार से बताया
हस्तिनापुर। प्राचीन एतिहासिक नगरी में आध्यात्मिक सत्पुरुष कानजी स्वामी, पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, तीर्थधाम चिदायतन, अखिल भारतीय युवा फेडरेशन द्वारा आयोजित जैन संस्कार ई शिविर में गुरुवार को तीसरे दिन कई रोचक कार्यक्रम किए गए। प्रारंभ में जिनेंद्र भगवान की पूजा अर्चना के बाद मंगलाचरण का पाठ किया गया। इसके बाद मनीष शास्त्री व पंडित निखिल जैन ने बच्चों को जैन धर्म के मूल सिद्धांतों को विस्तार से बताया। उन्होंने अभिषेक देव शास्त्र अध्ययन, स्वध्याय मंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। चार अनुयोगी, भक्तात्मर स्त्रोत्र, तीन लोक के बारे में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम में 1500 युवा जैन बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। रात्रि के समय जिनेंद्र पूजन, भक्ति कार्यक्रम व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर प्रवक्ता अरुण कुमार जैन, सौरभ जैन, अजय जैन, संयम जैन, आयुष जैन, नकुल जैन, मुकेश जैन, अजित प्रसाद जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed